{"_id":"67759156cb3f80be41008d46","slug":"nine-stolen-mobile-phones-recovered-from-a-youth-of-hardoi-badaun-news-c-123-1-sbly1035-132011-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हरदोई के युवक से चोरी के नौ मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हरदोई के युवक से चोरी के नौ मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन
उझानी। कछला गंगाघाट से श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन चोरी होने के मामले में पुलिस ने हरदोई जिले के एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से नौ मोबाइल बरामद किए हैं।
हरदोई में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुरजीपुर निवासी नागेंद्र पुत्र राकेश को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से मंगलवार शाम पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से नौ मोबाइल फोन और 1200 रुपये मिले। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि मोबाइल फोन उसने सोमवती अमावस्या पर गंगाघाट से चोरी किए थे।
बता दें कि गंगाघाट से मोबाइल फोन चोरी होने पर हाथरस जिले के सिकंद्राराऊ के किशनपुर गांव निवासी ब्रजेंद्र ने मंगलवार सुबह रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि चोर के पकड़े जाने के बाद बरामद मोबाइल फोन स्वामियों के बारे में जानकारी की जा रही है। संवाद