फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nine Prgnkon decide on action Reports sent to DM

नौ प्रगणकों पर कार्रवाई तय डीएम को भेजी रिपोर्ट

Thu, 18 Jun 2015 06:46 PM IST
Ujani
Ujani Updated Thu, 18 Jun 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत पिछड़ी जाति की गणना के लिए ग्राम पंचायत वार रैपिड सर्वे को लगाए गए 169 प्रगणकों में से नौ ने अभी तक अभिलेखीय सामग्री हासिल नहीं की है। बीडीओ ने लापरवाह प्रगणकों के खिलाफ कार्रवाई को रिपोर्ट भेज दी है।

विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में रैपिड सर्वे के कार्य के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पिछले दिनों ट्रेनिंग कैंप भी लगा था। 169  शिक्षक और शिक्षिकाओं को प्रगणक की ट्रेनिंग देकर उन्हें तीन दिन पहले अभिलेखीय सामग्री प्राप्त कर लेने का निर्देश दिया गया था। एडीओ पंचायत  छत्रपाल सिंह ने बताया कि 169 में से नौ प्रगणक सामग्री लेने के लिए तीसरे दिन भी ब्लॉक कार्यालय नहीं पहुंचे। ऐसे संबंधित ग्राम पंचायत में पिछड़ी जाति की गणना को रैपिड सर्वे का कार्य प्रभावित हो रहा है। रैपिड  सर्वे की  रिपोर्ट के आधार पर पंचायत चुनाव में आरक्षण तय होगा।
विज्ञापन

बीडीओ की ओर से एसडीएम के जरिए डीएम को भेजी रिपोर्ट में गैर हाजिर प्रगणकों में बबली यादव, महीपाल सिंह, अशोक कुमार, मेहर सैफी, अजरा बेगम, शिप्रा, नादरजहां, नेरोफर और बृजेशलता के नाम शामिल हैं। ये सभी आसपास के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात अध्यापक-अध्यापिका हैं। एडीओ पंचायत ने बताया कि एक दिन पहले संबंधित प्रगणकों को स्थानीय स्तर से बुलाने का प्रयास भी किया गया था लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा। लापरवाह प्रगणकों के खिलाफ कार्रवाई भी तय मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed