फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nine injured in collision between roadways bus and trucks on bypass

Budaun News: बाईपास पर रोडवेज बस और ट्रकों की भिड़ंत में नौ घायल

Tue, 27 Jun 2023 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Nine injured in collision between roadways bus and trucks on bypass
पटेल चौक पर आपस में टकराए वाहन। संवाद
- बाईपास पर पटेल चौक के पास हुआ हादसा, काफी देर तक लगा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं/सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाईपास पर रोडवेज बस और दो ट्रक भिड़ गए। हादसे में बस में सवार महिलाओं समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाईपास और हाईवे पर जाम लग गया। हादसे की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने जाम खुलवाने के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सोमवार को सुबह साढ़े 10 बजे बरेली की ओर से आ रही रोडवेज बस पटेल चौक पर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। इस दौरान बस के पीछे आ रहे ट्रक चालक ने नवादा की ओर ट्रक मोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान नवादा की ओर से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। इस तरह रोडवेज बस और दोनों ट्रक आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद बस में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। बस में सवार किशनपाल पुत्र दुर्जन लाल निवासी गांव उनौला थाना अलापुर, 60 वर्षीय शगीर अहमद निवासी गांव पुसगवां, 65 वर्षीय रेशमवती पत्नी सोनपाल निवासी गांव जगतुआ, अवधेश शर्मा निवासी गांव खुर्रमपुर भमोरी थाना वजीरगंज, ज्ञानवती पत्नी हरिओम निवासी गांव जगतुआ, मनीषा रस्तोगी पत्नी नितिन रस्तोगी निवासी चंदौसी जिला संभल समेत नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद तीनों वाहनों की वजह से मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लग गया। काफी देर तक राहगीरों को यहां जाम की वजह से परेशानी उठानी पड़ी। हादसे की सूचना पर एसएचओ सिविल लाइंस गौरव विश्नोई पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वाहनों को वहां से हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed