{"_id":"22836488e27b7e7aa4571af91cb1263c","slug":"nikay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी-क्षेत्रफल के हिसाब से निकायों में सृजित होंगे पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी-क्षेत्रफल के हिसाब से निकायों में सृजित होंगे पद
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Sat, 01 Aug 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ और नगर निकाय अफसरों के बीच हुई वार्ता में शामिल होकर लौटे महासंघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार जौहरी ने बताया कि कर्मचारियों से जुड़े अहम मुद्दों पर नगर निकाय अफसर गंभीर नजर आए। महासंघ ने दैनिक वेतनभोगी कर्मी जो पूर्व में विनियमित किए गए हैं उनकी दैनिक सेवा अवधि को जोड़ते हुए पेंशन सुविधा मुहैया कराने का प्रस्ताव रखा। अफसरों ने वार्ता के दौरान ही उस पर भी सहमति व्यक्त की। लिपिक संवर्ग के कर्मियों को राज्य कर्मियों के समान पदनाम और वेतनमान दिए जाने पर आमराय का माहौल बन गया।
महासंघ के महत्वपूर्ण प्रस्ताव के तहत निकाय अफसरों ने आबादी और क्षेत्रफल के हिसाब से निकायों में नये पद सृजित किए जाने पर भी सहमति जताई है। अफसरों के सामने निकाय कर्मियों से जुड़ी समस्याओं पर विचार किया गया।जौहरी ने बताया कि वार्ता में जिन मुद्दों पर सहमति बनी है उन पर जल्द ही शासनादेश जारी होगा। बता दें कि महासंघ पहले भी निकाय कर्मियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल कर चुका है।