फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   night carfue

व्यापारियों ने नाइट कर्फ्यू खत्म करने के निर्णय का किया स्वागत

Sun, 20 Feb 2022 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
night carfue
बदायूं। शासन ने कोरोना के मामले कम होने की स्थिति में शनिवार शाम से नाइट कर्फ्यू को खत्म कर दिया है। इससे जनता के साथ ही कारोबारियों को राहत मिली है। कुछ व्यापारी संगठनों की तरफ से नाइट कर्फ्यू को खत्म करने की लगातार मांग की जा रही थी। इसकी वजह से व्यापारियों को दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

यहां बता दें व्यापारियों का अधिकतर सामान रात में आता है। ऐसे में कर्फ्यू की वजह से उस सामान को लाने-ले जाने में व्यापारियों को परेशानी हो रही थी। शासन के इस फैसले का व्यापारियों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि कर्फ्यू काफी पहले ही हटा देना चाहिए था।
विज्ञापन

फोटो- 39
शासन की ओर से नाइट कर्फ्यू को हटा दिया गया है, ये अच्छी बात है। इसकी वजह से व्यापारियों को काफी दिक्कत हो रही थी। इसको हटवाने के लिए कई बार मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवनीत गुप्ता, व्यापारी नेता
-
इस कर्फ्यू को काफी पहले हटा देना चाहिए था, यह फैसला काफी देर से लिया गया। अब कोरोना की तीसरी लहर का खतरा नहीं बचा है। इससे व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी।
- राजेश गुप्ता, व्यापारी
-
यह अच्छी बात है कि शासन स्तर से इसको हटा दिया गया है। वैसे इसके लगे होने से कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा था। रात 11 बजे तक बदायूं का बाजार वैसे ही बंद हो जाता है।

- घनश्याम गुप्ता, व्यापारी
-
नाइट कर्फ्यू का कोई मतलब नहीं था। कोरोना ने दिन का ही बाजार चौपट कर दिया है। रात 11 बजे तक बदायूं का कोई बाजार नहीं खुलता है, यहां इसे लेकर हमने कोई सख्ती भी नहीं देखी।
- वीरेंद्र धींगड़ा, व्यापारी नेता
-----
शासन स्तर से नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है। इस आदेश का जिले में भी अनुपालन कराया जाएगा। लोगों को कोविड संबंधी नियमों का पालन करना चाहिए।
- दीपा रंजन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed