फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Newborn dies due to quack treatment, uproar

Budaun News: झोलाछाप के उपचार से नवजात की मौत, हंगामा

Thu, 17 Oct 2024 04:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 17 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies due to quack treatment, uproar
बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव रैपुरा निवासी अमित गुप्ता की पत्नी अनीता को बुधवार शाम प्रसव पीड़ा हुई। पति ने बिनावर के एक झोलाछाप के यहां भर्ती करा दिया। बताया जाता है कि झोलाछाप की लापरवाही के चलते प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो झोलाछाप मौके से भाग गया। पुलिस को तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed