फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   newborn buried in the soil woman who went to the field saved her life in badaun

शरीर नोंच रहे थे कुत्ते: मिट्टी में दबा दी जीवित नवजात, खेत में गई महिला ने बचाई जान

Thu, 08 Sep 2022 11:25 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 08 Sep 2022 11:25 PM IST
सार

महिला ने गांव में ले जाकर बच्ची को नहलाया। उसे कपड़े पहनाए। दोपहर में महिला और गांव के लोग उसे कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। 

विज्ञापन
newborn buried in the soil woman who went to the field saved her life in badaun
नवजात को बाहर निकाली बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कादरचौक थाना क्षेत्र में एक नवजात बच्ची को खेत में दबा दिया गया। थोड़ा शरीर बाहर रहने पर कुत्ते उसे नोंचकर निकालने की कोशिश कर ही रहे थे कि अचानक वहां पहुंची एक महिला की नजर उस पर पड़ गई। उसने नवजात को निकालकर उसकी जान बचाई। बाद में उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे महिला अस्पताल के स्पेशल न्यू बार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती करा दिया गया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के गांव खितौलिया निवासी सुखदेवी पत्नी प्रताप गांव के नजदीक खेत में गईं थी। इसी दौरान उसने कुछ जंगली कुत्तों को मिट्टी खोदते हुए देखा। जब तक वह कुछ समझ पातीं, तब तक कुत्ते मिट्टी में दबाई गई नवजात बच्ची का ऊपरी हिस्सा बाहर निकाल चुके थे। वे उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश कर रहे थे और बच्ची रो रही थी। यह देखकर सुखदेवी सहम गईं। 
विज्ञापन


वह तुरंत दौड़कर पहुंचीं और उसने कुत्तों को भगाकर बच्ची को तुरंत मिट्टी से बाहर निकाला। गांव में ले जाकर बच्ची को नहलाया। उसे कपड़े पहनाए। दोपहर में महिला और गांव के लोग उसे कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सूचना पर एसओ वेदपाल सिंह भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जानकारी पाकर चाइल्ड लाइन की टीम भी पहुंच गई। टीम ने बच्ची को महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती करा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बच्ची का जन्म कुछ घंटे पहले हुआ था और बाद में उसे तुरंत मिट्टी में दबा दिया गया। फिलहाल सुखदेवी उसके लिए देवदूत बनकर आईं और जान बचा ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed