{"_id":"6677306e15f76d222d0430a9","slug":"new-phc-fire-incident-action-may-be-taken-against-the-employees-badaun-news-c-123-1-sbly1018-120993-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू पीएचसी अग्निकांड : कर्मचारियों पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू पीएचसी अग्निकांड : कर्मचारियों पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज
विज्ञापन
आसफपुर। गांव मन्नूनगर स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (न्यू पीएचसी) पर हुए अग्निकांड में कर्मचारियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। शार्ट सर्किट से आग लगने पर शुक्रवार को लाखों रुपये का सरकारी सामान जल गया था। आरोप है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी पवन जायसी ने मामले को दबाने का प्रयास किया।
सीएमओ डॉ. अब्दुल सलाम ने एसीएमओ मोहन झा को जांच के लिए शनिवार को भेजा। तब पता लगा कि जो स्वास्थ्यकर्मी गांव मन्नूनगर स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए तैनात हैं, वे वहां पर नियमित रूप से ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। आसफपुर सीएचसी पर काम करते हैं। अगर कर्मचारी वहां पर नियमित रूप से बैठ रहे होते तो इस तरह का अग्निकांड न होता। प्रारंभिक जांच में यह भी पता लगा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी गई है। लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर गाज गिर सकती है। सीएमओ जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के लिए आकलन कर रहे हैं।
यह था मामला
आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव मन्नूनगर स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार सुबह पांच बजे आग लग गई थी। खेत पर जाने को निकले ग्रामीणों ने अस्पताल के दरवाजे और खिड़कियों से आग की लपटें निकलती देखीं तो शोर मचा दिया था। गांव के लोग मौके पर पहुंच गए थे। ग्राम प्रधान के पुत्र ने घटना की जानकारी आसफपुर सीएचसी के अधीक्षक को दी थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने निजी नलकूप और सबमर्सिबल पंप के पानी से आग बुझाई थी। आग से अस्पताल में रखे सभी सरकारी उपकरण और दवाएं जल गईं थीं। घटना करीब सुबह पांच बजे की है। चिकित्साधीक्षक पवन जायसी को ग्रामीणों ने उसी समय सूचना दे दी थी, लेकिन वह मामले को दबाए रहे। सीएमओ को शाम सात बजे तक घटना की जानकारी नहीं थी।
जांच के लिए एसीएमओ को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई होगी। - डॉ. अब्दुल सलाम, सीएमओ