फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   new bus stop

बदायूं की सड़कों पर अब जहां तहां रोक नहीं पाएंगे बस, सिटी मजिस्ट्रेट ने निर्धारित किए बस स्टॉप

Sat, 07 Mar 2020 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
new bus stop
बदायूं। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने को शुक्रवार को कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने बस मालिकों और ऑपरेटर्स के साथ बैठक की। सिटी मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए कि बस संचालक निर्धारित स्टॉप से ही यात्रियों को चढ़ाएं और उतारे। इसके अलावा अगर किसी अन्य जगहों से यात्रियों को बैठाया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक प्राइवेट बस पर स्टॉप के क्रम लिखवा दिए जाएं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने कहा कि बदायूं-उसावां, बदायूं-उसहैत की बस स्टैंड से चलकर पहला स्टॉप मिशन स्कूल से सवारियां लेंगी व दूसरा स्टॉप मंडी समिति पर होगा। इसके अलावा यदि बसें कहीं और से सवारियां बैठाएंगी तो उनके बस ऑपरेटर्स के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार बदायूं से बिल्सी, इस्लामगनर, कादरचौक और सहसवान जाने वाली बसों के लिए पहला स्टॉप इस्लामियां इंटर कॉलेज के पास यात्रीशेड पर, दूसरा स्टॉप लालपुल यात्री शेड पर होगा। इसी क्रम में आंवला मार्ग की तरफ जाने वाली बसों के लिए दातागंज तिराहे पर पहला स्टॉप और दूसरा नवादा पर होगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बस ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्राइवेट बस पर स्टॉप के क्रम लिखवा दिए जाएं। इस मौके पर सहायक परिवहन अधिकारी सुहैल अहमद, यात्री कर अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति, यातायात निरीक्षक राममिलन, मुस्ताहिद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed