फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Netaji Subhash Chandra Bose great granddaughter gave controversial statement regarding the shrine

बदायूं: नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री ने धर्मस्थल को लेकर दिया विवादित बयान 

Thu, 12 Aug 2021 08:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 12 Aug 2021 08:26 PM IST
सार

उन्होंने जिले के एक बड़े धर्मस्थल का उल्लेख किया। कहा कि वह पुराना नीलकंठ मंदिर है जिसे आक्रांता इल्तुतमिश ने तोड़ दिया था।

विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose great granddaughter gave controversial statement regarding the shrine
नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री और अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री बोस चौधरी बृहस्पतिवार को बदायूं पहुंचीं। एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उन्होंने कलक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में शहर के एक धर्म स्थल को आक्रांताओं की निशानी बताकर कुछ साक्ष्य भी सौंपे। कहा कि नीलकंठ महादेव मंदिर को तोड़कर यह धर्मस्थल बनाया गया है। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है।

विज्ञापन


राजश्री बोस ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात की। उन्होंनेे कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिल भारत हिंदू महासभा अपने दमखम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। महासभा सनातन धर्म के प्रतीकों का सम्मान करने वाले दलों का स्वागत करती है। महासभा का उद्देश्य हिंदू राष्ट्र और सनातन धर्म की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार नीलकंठ महादेव मंदिर पर बनाए गए धर्मस्थल को हटाया जाना चाहिए। इस मौके पर संगठन के प्रदेश संयोजक मुकेश सिंह पटेल, अरविंद परमार एडवोकेट, आकाश शर्मा, सुभम अग्रवाल, राम निवास पटेल, ब्रजपाल सिंह, प्रेम स्वरूप वैश्य, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हिंदू महासभा की अध्यक्ष राजश्री बोस कार्यालय आईं थीं। उन्होंने एक धर्मस्थल से संबंधित ज्ञापन दिया था। इस ज्ञापन को संबंधित लोगों को भिजवा दिया है।
- ऋतु पुनिया, एडीएम प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed