फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   NET preparation is being done in schools on 25th and 26th.

Budaun News: 25 व 26 को नेट, विद्यालयों में कराई जा रही तैयारी

Tue, 19 Nov 2024 03:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 19 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
NET preparation is being done in schools on 25th and 26th.
प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया में बच्चों को नेट परीक्षा की तैयारी कराते ​शिक्षक। संवाद
बदायूं। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं और शिक्षक नेट (निपुण असेसमेंट टेस्ट) की तैयारियों में जुटे हैं। शिक्षक अपनी तरह से छात्र-छात्राओं को बोर्ड के माध्यम से ओएमआर शीट भरने का अभ्यास करा रहे हैं। यह परीक्षा 25 और 26 नवंबर को बेसिक स्कूलों में कराई जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की और से जिले में 2155 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। इसमें 1502 प्राथमिक विद्यालय, 356 उच्च प्राथमिक और 297 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इनमें साढ़े तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के सीखने की क्षमता को आसान बनाने के लिए निपुण भारत मिशन चल रहा है। इसके तहत छात्र-छात्राओं को विषय सामग्री के जरिये शिक्षण कार्य कराया जाता है। विद्यालयों को निपुण लक्ष्य हासिल करने की समय सीमा भी निर्धारित की जाती है। अब 25 व 26 नवंबर को परीक्षा का आयोजन किया जाना है। परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए छात्र-छात्राओं को बोर्ड पर ड्राइंग बनाकर समझाया जा रहा है। ताकि जब प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका सामने हो तो कोई दिक्कत न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 25 व 26 को निपुण असेसमेंट टेस्ट होने हैं। इसको लेकर छात्र-छात्राओं को तैयारी कराई जा रही है, ताकि छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के बाद में कोई दिक्कत न आए।
-वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed