फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   nephews looted their uncle house and killed his aunty after recognized them in budaun

मुन्नी देवी हत्याकांड में खुलासा: बदायूं में भतीजों ने ताऊ के घर की थी लूटपाट, ताई ने पहचाना तो मार डाला

Tue, 06 Jan 2026 06:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Jan 2026 06:28 PM IST
सार

बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के गांव पापड़ हमजापुर में बर्तन व्यापारी रामौतार के घर हुई लूटपाट और उनकी पत्नी मुन्नी देवी की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक व्यापारी के दो भतीजों ने भाड़े के दो बदमाशों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
nephews looted their uncle house and killed his aunty after recognized them in budaun
हत्यारोपी दोनों भाई - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं जिले में पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस की मदद से दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ हमजापुर गांव में लूट के बाद हुई बर्तन व्यापारी रामौतार की पत्नी मुन्नी देवी की हत्या का खुलासा कर दिया है। मृतका के देवर के दो बेटे ही मुख्य आरोपी हैं। पुलिस ने मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा करने के बाद आरोपी सगे भाइयों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को पूछताछ के दौरान आरोपी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मृतका मुन्नी देवी उसकी ताई थी। उसने बताया कि साहब उसे पता नहीं था कि ताई लौटकर घर आ गई है। उनको सुबह पता था कि ताई अपने नाती के जन्मदिन में शामिल होने के लिए दातागंज जाएंगी। दोपहर के बाद जब ताई घर से निकल गई तो उसने दो बदमाशों को बुला लिया था। दोनों ही शातिर बदमाश थे। 
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि ताई मुन्नी देवी ने 27 लाख रुपये की जमीन बेची थी। घर में गांठ-गिरवी का जेवर भी मिलेगा। जब मौका मिलेगा तब घटना को अंजाम दे देंगे। ताई के जाने के बाद घर में ताले लगे थे। रात करीब दस बजे चारों आरोपी मकान के अंदर पहुंच गए। दरवाजे के कुंडे तोड़ दिए। इसी दौरान मुन्नी देवी ने आवाज दी और उन्होंने दोनों आरोपियों को पहचान लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

nephews looted their uncle house and killed his aunty after recognized them in budaun
आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में एसएसपी ने दी जानकारी - फोटो : संवाद

ताई ने पहचाना तो मार डाला
हिमांशु गुप्ता के मुताबिक ताई शोर न मचा पाएं, इसलिए उनके मुंह पर प्लास्टिक का टेप लगा दिया। लूटपाट के बाद जेवर और रुपये लेकर निकल रहे थे। तभी उसके भाई शिवम ने कहा कि ताई ने पहचान लिया है। इनको भी ठिकाने लगा दिया जाए नहीं जेल जाने से कोई रोक नहीं सकता। इसके बाद आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी और चुपचाप घर से निकलकर अपने घर में आ गए। रात में रुपये व जेवर का बंटवारा कर दोनों बदमाश निकल गए। पुलिस ने बर्तन व्यापारी के चचेरे भाई के बेटे शिवम व हिमांशु को एसएसपी के सामने पेश कर घटना का खुलासा किया और बाद में दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

वांछित आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। दोनों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इन दोनों का काम सुपारी लेकर लूटपाट के बाद हत्या करना है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

nephews looted their uncle house and killed his aunty after recognized them in budaun
आरोपियों से बरामद हुआ लूट का माल - फोटो : संवाद
यह था घटनाक्रम
दो जनवरी की रात थाना दातागंज के गांव पापड़ हमजापुर में बर्तन व्यापारी रामौतार के मकान में घुसकर लूटपाट और उनकी पत्नी मुन्नी देवी की हत्या की गई थी। उनकी बेटी राधा गुप्ता ने अपने चेचेरे दो भाई हिमांशु, शिवम व तहेरे भाई अनिल गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस घटना के खुलासे में लगी थी। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी शिवम ने बताया कि उसे रुपयों की जरूरत थी। उसने ताऊ से रुपये मांगे तो उन्होंने इनकार कर दिया था। इस कारण दोनों भाइयों ने लूट की योजना बनाई।

यह माल हुआ बरामद
- एक लाख 10 हजार रुपये नकद
- एक सोने का गले का हार
- एक जोड़ी सोने के कुंडल
- दो अंगूठी सोने की
- एक चांदी की चेन
- सात जोड़ी चांदी की पाजेब
- पांच जोड़ी चांदी के खडुआ
- एक जोड़ी चांदी की कंगनी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed