{"_id":"5d78ed0c8ebc3e0164406e84","slug":"ncc-badaun-news-bly3757265156","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी की बरेली में 13 को होगी लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी की बरेली में 13 को होगी लिखित परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एनसीसी निदेशालय की ओर से निर्देश मिलने के बाद अब एनसीसी में चयन के लिए बरेली कॉलेज में परीक्षा होगी। जिन छात्रों ने एनसीसी में चयनित होने के लिए फिजिकल टेस्ट दिया था और वे पास हो गए थे, ऐसे सभी छात्रों को 13 सितंबर को बरेली कॉलेज में एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज की निर्धारित यूनिफॉर्म पहनकर पहुंचना होगा। वहां पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
पिछले दिनों बरेली से एनसीसी के अधिकारियों ने आकर नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज में एनसीसी में चयनित होने के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं का फिजिकल टेस्ट लिया था। इस फिजिकल टेस्ट में पास छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा बरेली में कराने का निर्णय लिया। सो अब एनसीसी निदेशालय की ओर से निर्देश मिलने के बाद में बरेली के एनसीसी के अधिकारियों ने दास डिग्री कॉलेज के स्टाफ को इसकी जानकारी दी। साथ ही कहा कि जिन छात्र-छात्राओं ने फिजिकल परीक्षा पास कर ली थी, वह 13 सितंबर को सुबह 10 बजे से बरेली कॉलेज के मैदान पर पहुंच जाएं, वहां पर उनकी लिखित परीक्षा होगी। इसमें पास होने पर ही एनसीसी में उनका चयन किया जाएगा। एनसीसी लेफ्टिनेंट विजय कुमार गौतम ने बताया कि सभी छात्र-छात्राएं कॉलेज की निर्धारित ड्रेस में सुबह नौ बजे तक हर हाल में बरेली कॉलेज के मैदान में पहुंच जाएं। परीक्षा सुबह 10 बजे हर हाल में शुरू हो जाएगी। जो देर से पहुंचेगा, उसको परीक्षा में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।