फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Navami date, Madhumas Punita, Sukal Pachch Abhijit Haripreet

Budaun News: नौमी तिथि मधुमास पुनीता, सुकल पच्छ अभिजित हरिप्रीता

Sat, 28 Mar 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 28 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Navami date, Madhumas Punita, Sukal Pachch Abhijit Haripreet
बिनावर में रामनौमी शोभा यात्रा में शामिल श्रीराम लक्ष्मण की झांकी। संवाद
बदायूं। श्रीरामचरितमानस के बालकांड की चौपाई नौमी तिथि मधुमास पुनीता, सुकल पच्छ अभिजित हरिप्रीता, यानी पवित्र चैत्र का महीना था, नवमी तिथि थी। शुक्ल पक्ष और भगवान का प्रिय अभिजित मुहूर्त था। उस समय ही भगवान श्रीराम ने जन्म लिया। जिले में इस उत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया गया। भजन-कीर्तन, रामायण पाठ के साथ यज्ञ, कथा, भोग आरती के कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

श्री संकट मोचन बालाजी दरबार समिति की ओर से हनुमान गढ़ी उझानी रोड पर 27वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। रविकांत उपाध्याय गुरुजी के सानिध्य में हरिबाबा बांध से पधारे दिनेश मोहन शास्त्री ने कथा में भगवान श्रीराम का गुणगान किया। इस मौके पर अंशुमान उपाध्याय, बरखा रस्तोगी, प्रतिमा शर्मा, अमित पाठक, सुभाष दुआ रहे। यहां आर्य समाज चौक पर उमेश साहू की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। युवाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन



फैजगंज। कस्बे में रामजन्मोत्सव शोभायात्रा भव्यता के साथ कड़ी सुरक्षा में निकाली गई। मेला वाले बाग से शुरू हुई इस पारंपरिक यात्रा में श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम दिखाई दिया। मेला कमेटी के अध्यक्ष सोहन लाल के नेतृत्व में यात्रा के शुभारंभ से पूर्व भगवान श्रीराम, माता सीता और अन्य स्वरूपों की विधिवत आरती उतारी गई। इसके बाद गाजे-बाजे और धार्मिक ध्वजों के साथ शोभा यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंदिरों में की गई भव्य सजावट
रेहड़िया। रामनवमी पर कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह हवन-यज्ञ और भंडारे हुए। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने बताया कि रामनवमी का पर्व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। संवाद
---------
धूमधाम से निकली रामनवमी शोभायात्रा



फोटो- 35,36



बिनावर। रामनवमी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में काली अखाड़ा, बैंड-बाजों के साथ कई आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। श्रीराम दरबार, बजरंगबली, राधा-कृष्ण और महाराणा प्रताप की झांकियां भी शामिल रहीं। बड़ी संख्या में शामिल युवा ढोल-नगाड़े और डीजे पर नृत्य करते चल रहे थे।



प्राचीन शिव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा बरेली-बदायूं हाईवे और बिलहत रोड से होते हुए प्राचीन देवस्थान राजाबेन मंदिर पर पहुंची। रास्ते में जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं जगह-जगह भंडारे की व्यवस्था की गई।

शोभायात्रा में शनी ठाकुर, राजेश गुप्ता, राजेश साहू, सुरेश गुप्ता, जीतू साहू, मुनेंद्र गुप्ता, देश दीपक, नवनीत, रतन लाल गुप्ता, सचिन शर्मा, आयुष ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद

बिनावर में रामनौमी शोभा यात्रा में शामिल श्रीराम लक्ष्मण की झांकी। संवाद

बिनावर में रामनौमी शोभा यात्रा में शामिल श्रीराम लक्ष्मण की झांकी। संवाद

बिनावर में रामनौमी शोभा यात्रा में शामिल श्रीराम लक्ष्मण की झांकी। संवाद

बिनावर में रामनौमी शोभा यात्रा में शामिल श्रीराम लक्ष्मण की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed