फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   nav samvatsar

नव संवत्सर पर आरएसएस का पथ संचलन

Sun, 03 Apr 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
nav samvatsar
उसावां में पद यात्रा निकालते राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नव संवत्सर चैत्र प्रतिपदा पर नगर समेत जिले में कई स्थानों पर शनिवार को पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन का जगह-जगह भारत माता की जय के उद्घोष और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। नव संवत्सर पर आर्य समाज चौक पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया। चेयरमैन दीपमाला गोयल, डॉ. विजय प्रकाश, पवन साहू, आर्येंद्र प्रकाश, नितिन वर्मा, लोकेश सक्सेना आदि ने आहुति दीं।
विज्ञापन

शहर में पथ संचलन गांधी ग्राउंड से शुरू हुआ। इसके बाद लावेला चौक, गोपी चौक, खैराती चौक, हलवाई चौक, मढ़ई चौक, पथिक चौक, टिकटगंज, सुभाष चौक, रजी चौक, गद्दी चौक, कश्मीरी चौक होते हुए पथ संचलन का गांधी ग्राउंड में समापन हुआ। पथ संचलन में गणवेषधारी स्वयंसेवक पंक्तियों में चल रहे थे। शिशु मंदिर के छात्रों के बैंड की धुन पर स्वयंसेवकों की कदम-ताल देखते बन रही थी। संघ के प्रचारकों के साथ पथ संचलन में विहिप, बजरंग दल, सेवा भारती के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
विज्ञापन

शहर में नीरज रस्तोगी, उज्ज्वल गुप्ता, राज कुमार सेंगर, सुनील कुमार, राजेश कुमार, राजेंद्र गुप्ता आदि समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन धूमधाम से निकाला गया। रंजना अस्पताल से शुरू होकर पथ संचलन गांधी पार्क, चंद्रशेखर आजाद मार्केट, बालाजी चौराहा, अटल चौक, कटरा बाजार होते हुए थाना मोड़ पहुंचा। जहां से कॉलेज रोड होते हुए खैरी रोड, बिजली घर रोड होते हुए बदायूं रोड पर स्थित जेएस पैलेस पर समापन हुआ। पथ संचलन में विधायक हरीश शाक्य, दीपक गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा, सतीश माहेश्वरी, डॉ.उमेंद्र गुप्ता, मोहित गुप्ता, प्रदीप काबरा, विवेक राठी, मुकेश सिंह, आशीष शर्मा, राजीव कुमार, आकाश कुमार, पीयूष शाक्य, योगेश गुप्ता, गोपाल दास स्वामी, सर्वेेश शाक्य आदि ने हिस्सा लिया।
उसावां। चैत प्रतिपदा पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने कस्बे में पद यात्रा निकाली। राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता के नेतृत्व में पदयात्रा ने विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया। भगवा ध्वज के साथ निकाली गई पद यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इस मौके पर सत्यभान, शिवम, पंकज गुप्ता आदि रहे।
वजीरगंज। नगर की वार्ष्णेय धर्मशाला से प्रारंभ पथ संचलन हतरा रोड, अंबेडकर पार्क, बड़ा बाजार, मुख्य बाजार, खिन्नी मोहल्ला, कन्या पाठशाला, वार्ड नंबर नौ, होली चौक, नाई मोहल्ला, आंवला रोड, गोपालपुर, बिल्सी रोड आदि स्थानों पर भ्रमण किया। कई स्थानों पर पथ संचलन का स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ. नंद किशोर वार्ष्णेय, मुरली मनोहर गुप्ता, पवन वार्ष्णेय, नीरज अग्रवाल, राकेश वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, संदीप मिश्र, कुंवर शिवम प्रताप सिंह, राजीव जैकी, अनिल गुप्ता, सत्येंद्र कुमार वार्ष्णेय, दीपेश वार्ष्णेय, सौरभ मिनोचा, विनोद कुमार वार्ष्णेय आदि रहे।
म्याऊ। कस्बे में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हिंदू नव वर्ष पर बाइक रैली निकाली। गुलाल उड़ा कर नव वर्ष का स्वागत किया। तिरंगा चौराहा पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंकज गुप्ता, शिवम शर्मा, प्रवेश दक्ष, लकी पाठक, दीपक शर्मा, अमित शर्मा, निर्मल शर्मा, प्रदीप ठाकुर, अनमोल ठाकुर, गजेंद्र यादव आदि रहे।

बिसौली। आरएसएस के पथ संचलन ने शनिवार को नगर में हरिफार्म से मुख्य मार्ग और कई गली मोहल्लों में भ्रमण किया। पथ संचलन का मोनू महाजन, अशोक वार्ष्णेय, डॉ, बेबी शर्मा ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। इस मौके पर संघ के प्रचारक रवि कुमार, प्रदीप रस्तोगी, व्रजनंदन तिवारी, राजेश कुमार, नीरज शर्मा, शिवम वार्ष्णेय, गोपाल शर्मा, अमित पाठक, देवेंद्र भट्ट, पुष्कर माधव, दुर्गेश वार्ष्णेय, अशोक वार्ष्णेय, सनवीर पाल, कपिल आनंद, दीपक पाठक आदि रहे। संवाद

बिल्सी में पथ संचलन करते आरएसएस के लोग

बिल्सी में पथ संचलन करते आरएसएस के लोग- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed