फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   naushera became first digital village

जिले का पहला डिजिटल गांव बना नौशेरा

Fri, 06 Jan 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 06 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
naushera became first digital village
डिजिटल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में ही सिर्फ डिजिटलाइजेशन की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर भी डिजिटलाइजेशन योजना पर कार्य शुरू हो गया है। जिले में पहला डिजिटल गांव नौशेरा को बनाया गया है, जिसमें सभी परिवारों के बैंक खाते खोले जाने के साथ आधार कार्ड से लिंक भी किए जा चुके हैं। इससे गांव का कोई भी परिवार बैंक खाते से विहीन नहीं बचा है। इसी गांव में पीएनबी का ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर-सेटी) खोला जाएगा। 
विज्ञापन

जिले की अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक की ओर से उझानी ब्लॉक में स्थित नौशेरा गांव को पहला डिजिटल गांव बनाने के तय किया। इसके तहत वहां पर ग्रामीणों को प्रशिक्षित करने के लिए वित्तीय जागरूकता शिविर लगाए गए। इसमें बीते माह में लगाए गए पांच दिवसीय वित्तीय जागरूकता शिविर में आठ सौ लोगों के बैंक खाते खोले गए। नौशेरा गांव की आबादी करीब सात हजार है। इसमें 5600 लोगों के बैंक खाते खोले जा चुके हैं। इससे सभी परिवारों के बैंक खाते संचालित हैं। यही नहीं इन सभी बैंक खातो को आधार कार्ड से लिंक किया जा चुका है, जिन परिवारों के बैंक खाते खुले हैं, उनको रुपे कार्ड दिया जा रहा है, जिससे वे ऑनलाइन बैंकिंग कर सकेंगे। साथ ही गांव के तमाम लोगों को इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। 
विज्ञापन

नौसेरा गांव में खोले जा रहे पीएनबी के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर-सेटी) का शिलान्यास पीएनबी के जोनल मैनेजर (आगरा मंडल) एसके बहल 13 जनवरी को करेंगे। इसकी तैयारियां बैंकिंग अधिकारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे आसान होगी डिजिटल बैंकिंग 
बदायूं। बैंक खाताधारकों को आधार कार्ड से जोड़े जाने के बाद डिजिटल बैंकिंग आसानी से की जा सकती है। इस बारे में पीएनबी के वित्तीय साक्षरता केंद्र संचालक डीके चड्ढा का कहना है कि आधार कार्ड से बैंक खाते लिंक होने के बाद डिजिटल की श्रेणी में आ जाते हैं। यह सभी बैंक खाताधारक ऑनलाइन ट्रांक्जेशन करने के साथ बायोमीट्रिक के जरिए खरीदारी करके उसका भुगतान भी कर सकते हैं। इसके लिए दुकानदारों को पॉस या स्वाइप मशीन रखना होगा। 

केंद्र सरकार की डिजिटलाइजेशन योजना के अंतर्गत नौशेरा गांव को डिजिटल किया जा चुका है। अब दूसरे गांव का चयन किया जाएगा, जिसे डिजिटल किया जाएगा। 
अनुराग रमन, लीड बैंक मैनेजर, पीएनबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed