फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nationalised banks strike From losing billions

राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का नुकसान

Fri, 29 Jul 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Fri, 29 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Nationalised banks strike From losing billions
बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
बैंक कर्मियों ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 
विज्ञापन

 बैंकों का निजीकरण रोकने, बैंकों का एकत्रीकरण न करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर केंद्रीय वित्त मंत्री के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए एक दिन का कार्य बहिष्कार किया। इससे करोड़ों रुपयों का नगदीकरण और चेकों के क्लियरिंग का काम प्रभावित हुआ। 

यूनाईटेड फोरम के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि सरकार भारतीय स्टेट बैंक के पांच सहयोगों बैंकों का स्टेट बैंक में विलय किया जा रहा है, जिसका सभी यूनियन विलय कर रही हैं। इससे क्षेत्रीय असंतुलन बढ़ेगा और बैंकों की मूल भावनाओं का हनन होगा। जिला सचिव घनश्याम शर्मा ने कहा कि बैंकों के कर्ज वसूली की कोई स्पष्ट नीति नहीं है, जिससे बैंकों का एनपीए बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बैंकों में एफडीआई का विरोध करते हुए कहा कि इससे निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर कर्मचारी नेता अनिल कुमार, शकील अहमद, संजीव शर्मा, रघुनंदन प्रसाद, अजय गुप्ता, राजेश कुमार, राजेश आनंद, सुरेश अरोड़ा, राहुल, छोटेलाल, अतुल कुमार, अशोक मीणा, अभिजीत प्रसाद, पीके गुप्ता, अनूप कुमार, केएन गुप्ता, रिषीपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed