{"_id":"ddc33fc3749b1cd0429c00c6ee490809","slug":"nation-s-murderer-be-burnt-effigy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" राष्ट्रपिता के हत्यारे का जलाया जाए पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपिता के हत्यारे का जलाया जाए पुतला
बदायूं
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष और सदर विधायक आबिद रजा ने कहा कि जिस तरह असत्य पर सत्य की विजय की खुशी में रावण का पुतला फूंका जाता है, उसी तरह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे का पुतला फूंका जाना चाहिए।
विधायक ने चेयरमैन फात्मा रजा के साथ ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। दोनों अतिथियों ने नगर पालिका में लगाई गई डाक टिकट की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। चेयरमैन ने कहा कि महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। गांधी और शास्त्री देश के तपस्वी और त्यागी पुरुष थे। इस मौके पर सभासद नसीम, बड़े बाबू रजनीश शर्मा समेत सभी कर्मचारी मौजूद थे। म्यूनिसिपल बालिका विद्यालय की बच्चियों ने गांधी जी का प्रिय भजन पेश किया। चेयरमैन ने उन्हें नगद पुरस्कार दिए।