फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   nasimuddin siddiqe

काजी रिजवान होंगे शेखूपुर से बसपा प्रत्याशी

Sun, 06 Sep 2015 08:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sun, 06 Sep 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
समय करीब डेढ़ बजे बसपा नेता सिददीकी, बरेली-मुरादाबाद मंडल के जोन कोआर्डीनेटर गिरीश चंद्र और ब्रह्मस्वरूप सागर,विधायक सिनोद शाक्य, हाजी बिट्टन, एमएलसी जितेंद्र यादव के काफिले के साथ सम्मलेन स्थल पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही बसपाइयों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। रिजवान से चांदी का मुकट पहनाकर स्वागत किया। माइक संभालते ही सिद्दीकी ने कहां कि जिस जोश के साथ आप लोग हजारों की संख्या में यहां इतनी गर्मी में आए हैं मैं आप लोगों की उतसुकता समझ रहा हूं। बोले कि वह बसपा सुप्रीमो मायावती के दूत के रूप में यहां आए हैं उनका आदेश मैं आपके सामने रखता हूं।  बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुदीन सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने अभीतक किसी भी विधान सभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में इतनी बड़ी भीड़ नहीं देखी। साथ अपनी तरफ से आशीर्वाद दिया और बोले कि बहन जी का फरमान तो मैंने आपको बता दिया लेकिन आपने जो भीड़ जुटाई। यह बात भी बहनजी तक जरूर पहुंचाऊंगा।
विज्ञापन


खुद को कमजोर समझ रही है प्रदेश सरकार: सिद्दीकी
अलापुर। शेखूपुर विधान सभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष ने संक्षिप्त प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार खुद को कमजोर समझ रही है इसलिए त्रिस्तरीय चुनाव एक साथ नहीं कराना चाहती। अलग- अलग चुनाव कराने से प्रशासनिक स्तर पर परेशानी तो होती ही है और जनता गाड़ी कमाई बेकार होगी। सपा और भाजपा आपस में मिले हुए हैं इसीलिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed