फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Names of the dead will be removed from the voter list, 1493 BLOs have been deployed

Budaun News: मतदाता सूची से हटाए जाएंगे मृतकों के नाम, लगाए गए 1493 बीएलओ

Sun, 24 Aug 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Names of the dead will be removed from the voter list, 1493 BLOs have been deployed
बदायूं। जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने मतदाता सूची के विस्तृत पुनरीक्षण अभियान में 1493 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) और 198 सुपरवाइजर को तैनात किया है। ये सभी बीएलओ घर-घर जाने लगे हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अवनीश राय के निर्देश पर यह पुनरीक्षण कार्य 14 अगस्त से प्रारंभ हो चुका और इसे तय समय सीमा में पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर रहे हैं। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रह जाए, इसके लिए सुपरवाइजर लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि वह अपने घरों पर आने वाले बीएलओ को सही जानकारी दें और जिनका नाम अभी तक सूची में नहीं जुड़ा है, वे आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर वोटर बन जाय। यदि किसी मतदाता के नाम, पते या उम्र में गलती है तो समय रहते सुधार करा लिया जाए। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार का कहना है कि सही और अपडेट मतदाता सूची न केवल चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाती है, बल्कि युवाओं को भी लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed