{"_id":"692de2d056e216468c0721a5","slug":"names-of-175-lakh-voters-uploaded-on-the-app-badaun-news-c-123-1-sbly1001-152013-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 17.5 लाख मतदाताओं के नाम एप पर हुए अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 17.5 लाख मतदाताओं के नाम एप पर हुए अपलोड
विज्ञापन
सुपरवाइजर को सम्मानित करते डीएम। स्रोत प्रशासन
बदायूं। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत एसआईआर फॉर्म भरने का कार्य अब अंतिम चरण में चल रहा है। अब तक 17.5 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम एप पर अपलोड किए जा चुके हैं, जबकि शेष फॉर्म भरने और उनकी डिजिटल एंट्री का कार्य तेजी से चल रहा है।
जिले में कुल 24 लाख के करीब मतदाता पंजीकृत हैं। अधिकारियों का कहना है कि समयबद्ध और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए शेष मतदाताओं के फॉर्म भी निर्धारित अवधि के भीतर अपलोड कर दिए जाएंगे। बीएलओ गांवों और वार्डवार घर पर जाकर अभियान चला रहे हैं। कई स्थानों पर बूथ स्तर पर विशेष शिविर लगाकर फॉर्म भरवाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे। इसी बीच बेहतर और समय से कार्य पूरा करने वाले सुपरवाइजरों को भी सम्मानित किया गया।
डीएम अवनीश राय की ओर से शेखूपुर विधानसभा के मनोज कुमार और सहसवान विधानसभा के मनोहर सिंह को उनके द्वारा अपने सभी 10-10 बूथों का एसआईआर कार्य समय से पूर्व पूरा करने पर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि दोनों सुपरवाइजरों की कार्यप्रणाली अन्य टीमों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
विज्ञापन
प्रशासन का कहना है कि इस बार एसआईआर प्रक्रिया में डिजिटल मॉनिटरिंग, रियल-टाइम रिपोर्टिंग और कड़ी सुपरविजन के चलते कार्य की गति और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। जिला व तहसील स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। बीएलओ व सुपरवाइजरों के साथ निरंतर संवाद बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कई क्षेत्रों में मतदाताओं के पते बदलने, मृतकों के नाम हटाने, नए मतदाताओं के पंजीकरण और गलत प्रविष्टियों को सुधारने जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में विशेष तौर पर युवा मतदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।
किसी मतदाता का नाम न हटने पाए : ओमकार
बदायूं। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में बीएलए–टू का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बीएलए–एक ओमकार सिंह ने बीएलए-टू को एसआईआर प्रक्रिया की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीएलओ की ओर से किए जा रहे कार्यों की सतर्कता से निगरानी करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसी भी मतदाता का नाम सूची से अनावश्यक रूप से न हटने पाए।
ओमकार सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। हमें गांव से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन की आत्मा को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है। कार्यक्रम में मौजूद शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य व निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि नेतृत्व निर्माण, कार्यकर्ता संगठन की नींव और लगातार प्रशिक्षण किसी भी मजबूत संगठन की पहचान है।
उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक कार्यकर्ता प्रशिक्षण से सीखी बातों को मैदान में लागू करेगा, तभी संगठन की जड़ें मजबूत होंगी और कांग्रेस का समर्थन आधार बढ़ेगा। इस मौके पर छोटेलाल, राजाराम, कमल प्रताप सिंह, तेजेंद्र पाल कश्यप, राघवेंद्र सिंह सोलंकी, वेदपाल, नेत्रपाल सिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे। संवाद