फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nagar Palika started temporary night shelter on roadways

Budaun News: नगर पालिका ने रोडवेज पर शुरू किया अस्थायी रैन बसेरा

Sun, 15 Dec 2024 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Nagar Palika started temporary night shelter on roadways
रोडवेज परिसर अलावा से तापते लोग। स्त्रोत विभाग
बदायूं। ठंड को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने रोडवेज बस स्टैंड परिसर में अस्थायी रैन बसेरा शुरू करा दिया है। अब रात में बस स्टैंड पहुंचने वाले यात्री रैन बसेरा में रहकर ठंड से बच सकेंगे। साथ ही बस स्टैंड पर आराम से अपने गंतव्य को जाने वाली बस का इंतजार कर सकेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से हर साल दिसंबर में राहगीरों को ठंड से बचाने के लिए अस्थायी रैन बसेरा बनाया जाता है। पालिका की ओर से जो रैन बसेरा शुरू किया गया है उसमें 20 लोग एक साथ रुक सकते हैं। इसके अलावा नगर पालिका परिषद की ओर से प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे भी शेल्टर होम संचालित किया जा रहा है। यहां पर एक साथ 100 लोगों की रुकने की व्यवस्था है। प्रभारी ईओ प्रवर्धन शर्मा ने अनुसार- अगर रात में कोई परिवार रुकना चाहता है तो उनके लिए अलग से कमरे बने हुए हैं। वह उनमें रुक सकते हैं।
विज्ञापन


शहर में रोडवेज बस स्टैंड परिसर में अस्थायी रैन बसेरा शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे शेल्टर होम बना हुआ है। वहां पर भी राहगीर रुक सकते हैं। इसके साथ ही शहर में 45 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। - प्रवर्धन शर्मा, प्रभारी ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन





ठंड से बचाव के लिए 45 स्थानों पर लगे अलाव
बदायूं। एकाएक पड़ी ठंड को देखते हुए नगर पालिका की ओर से शहर में 45 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में जरुरत के मुताबिक इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है, ताकि रात में राहगीरों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। संवाद

रोडवेज परिसर अलावा से तापते लोग। स्त्रोत विभाग

रोडवेज परिसर अलावा से तापते लोग। स्त्रोत विभाग

रोडवेज परिसर अलावा से तापते लोग। स्त्रोत विभाग

रोडवेज परिसर अलावा से तापते लोग। स्त्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed