फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   nagar palika

कहीं तो कोई है जो कर गया पालिका की आईडी से फर्जी टेंडर अपलोड

Sun, 22 Dec 2019 06:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
nagar palika
उझानी (बदायूं)। नगरपालिका परिषद की मेल आईडी के पासवर्ड के जरिए गवर्मेंट ई-मार्केट पोर्टल पर दो फर्जी टेंडर अपलोड किए जाने का मामला जिले के अफसरों के संज्ञान में पहुंच गया है। ईओ डॉ. धीरेंद्र कुमार राय हालांकि टेंडर निरस्त कर पालिका की आईडी का पासवर्ड चेंज करा चुके हैं, फिर भी अफसरों ने पूरे मामले में गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। फर्जीवाड़ा किस स्तर से हुआ, इसकी हकीकत सामने लाने के लिए जल्द ही जांच शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

इसी महीना छह दिसंबर को गवर्मेंट ई-मार्केट पोर्टल पर उझानी नगर पालिका परिषद की मेल आईडी के पासवर्ड के जरिये किसी मास्टरमाइंड ने दो सौ लाइटों और टियर टैंपो की खरीद के लिए टेंडर अपलोड कर दिया था। टेंडर अपलोड होने के बाद ईओ डॉ. धीरेंद्र कुमार राय ने अफसरों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराने के बाद फर्जी टेंडर निरस्त कर दिए थे। ईओ की मानें तो पालिका ने लाइटों और टियर टैंपो की खरीद को कोई टेंडर निकाला ही नहीं था, जो किसी को पता होता। सिर्फ निजी फायदे के लिए किसी ने कारनामा कर डाला जो पकड़ में आ गया। इसके विपरीत, फर्जीवाड़े से जुड़ा पूरा मामला में तीन दिन पहले जिले के अफसरों के संज्ञान में पहुंचा तो अफसरों ने गौर करना शुरू कर दिया है। इसके बाद से उम्मीद भी जागी है कि जांच के दौरान फर्जीवाड़े का सूत्रधार सामने आ जाएगा। जानकारों का यहां तक कहना है कि मेल आईडी के लिए अगर किसी अन्य कंप्यूटर सेट पर खोला गया तो संबंधित के पास ओटीपी भी आना चाहिए। साथ ही उसका मैसेज भी मेल आईडी पर पहुंचता है। ओटीपी किस नंबर पर पहुंचा, यह भी जांच में ही साफ होगा।
विज्ञापन

उझानी पालिका की आईडी से गवर्मेंट ई-मार्केट पोर्टल पर फर्जी टेंडर अपलोड किए जाने का मामला संज्ञान में है। इससे जुड़े हर पहलू पर गौर किया जा रहा है। जांच भी होगी। जांच में जो भी दोषी निकला, उसे बख्शा नहीं जाएगा।- कुमार प्रशांत, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed