फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nagar Kirtan was taken out with great pomp in the city

Budaun News: शहर में धूमधाम से निकाला गया नगर कीर्तन

Fri, 03 Jan 2025 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan was taken out with great pomp in the city
शहर में निकाले गए नगर कीर्तन में करतब दिखाती गत्का पार्टी के लोग। संवाद
बदायूं। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को शहर में धूमधाम से नगर कीर्तन निकाला गया। गुरु से संबंधित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सबको हैरान कर दिया। कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्रीगुरु नानक सत्संग सभा की ओर से निकाले गए नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण से हुई। यहां कीर्तन दरबार सजाया गया। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी राजबिंदर सिंह ने कीर्तन पाठ किया। इसके बाद पंज प्यारों की अगुवाई में संगत ने अरदास कर जयघोष के साथ कीर्तन निकालना शुरू किया।
विज्ञापन

बैंड-बाजे की धुन पर संगत शबद कीर्तन कर गुरु का गुणगान करती चल रही थी। निशाने खालसा गतका ग्रुप तरन तारन पंजाब की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कीर्तन में शामिल बच्चों ने भागड़ा, गिद्धा नृत्य पेश किया। गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को फूलों से सजाया गया था। कीर्तन पंजाबी चौक, टिकटगंज, हलवाई चौक, बड़ा बाजार, खैराती चौक, गुरुद्वारा लोटनपुरा, गुरुद्वारा जोगीपुरा, लावेला चौक, सुभाष चौक से मढ़ई चौक होता हुआ शाम को गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस फोर्स साथ चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गतका पार्टी के करतब देखने उमड़ी भीड़

नगर कीर्तन में गतका पार्टी के करतब देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सिर पर बोतल तोड़ना, बर्फ की सिल्ली सीने पर रखकर तोड़ना, तलवार चलाना, सीने पर नारियल रख हथौड़े से तोड़ना आदि हैरतअंगेज करतब देखकर लोग दंग रह गए।

शहर में निकाले गए नगर कीर्तन में करतब दिखाती गत्का पार्टी के लोग। संवाद

शहर में निकाले गए नगर कीर्तन में करतब दिखाती गत्का पार्टी के लोग। संवाद

शहर में निकाले गए नगर कीर्तन में करतब दिखाती गत्का पार्टी के लोग। संवाद

शहर में निकाले गए नगर कीर्तन में करतब दिखाती गत्का पार्टी के लोग। संवाद

शहर में निकाले गए नगर कीर्तन में करतब दिखाती गत्का पार्टी के लोग। संवाद

शहर में निकाले गए नगर कीर्तन में करतब दिखाती गत्का पार्टी के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed