फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Muzaffarnagar youth nabbed on rape charges; three accused granted relief.

Budaun News: दुष्कर्म के आरोप में मुजफ्फरनगर का युवक दबोचा, तीन आरोपियों को राहत

Fri, 02 Oct 2026 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar youth nabbed on rape charges; three accused granted relief.
उझानी। जुलाई में लापता किशोरी की बरामदगी के बाद उसके बयान ने एक महिला समेत तीन नामजदों को राहत पहुंचा दी। किशोरी ने बताया कि उसे मुजफ्फरनगर जिले का युवक बहलाकर ले गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दुष्कर्म और पॉक्सों में भी कार्रवाई की है। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है।
विज्ञापन

मामला कस्बे का है। 10 जुलाई को किशोरी के लापता होने के बाद पिता ने कुनबे की एक महिला, उसके पति समेत दातागंज क्षेत्र के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। पुलिस ने किशोरी का बयान कराया तो नामजदों के विपरीत मुजफ्फरनगर जिले में ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी नीरज पुत्र शेर सिंह का नाम सामने आया।
विज्ञापन

आरोप है कि नीरज ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल भी कराया था। इसके बाद पुलिस ने नीरज को बृहस्पतिवार सुबह में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने नीरज से पूछताछ भी की। गुमशुदगी के दौरान वह किशोरी के साथ कब और कहां रहा, यह भी उसने पुलिस को बता दिया। पीड़िता नाबालिग है, इसलिए आरोपी पर पॉक्सों में भी कार्रवाई की गई। मेडिकल कराने के बाद दोपहर में उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। किशोरी के बयान के आधार पर महिला समेत तीनों नामजदों को राहत मिल गई है।
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि किशोरी के बयान और नीरज की गिरफ्तारी के बाद विवेचना कराई जा रही है। बयानों के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed