फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Muslims should play constructive role: Atif Mian Qadri

रचनात्मक भूमिका निभाएं मुसलमान: अतीफ मियां कादरी

Thu, 19 Sep 2024 06:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 19 Sep 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Muslims should play constructive role: Atif Mian Qadri
उझानी में ईद मिलादुन्न नबी के जलसे में मंचासीन जिला काजी हजरत अतीक मियां कादरी। स्रोत- आयोजक
उझानी। नवाब अब्दुल्ला खान के मकबरे पर मंगलवार रात जश्ने ईद मिलादुन्नबी के सालाना जलसे का आयोजन किया गया। इसमें जिला काजी मुफ्ती अतीफ मियां कादरी ने कहा पैगंबर इस्लाम के बताएं आदर्शों और उपदेशों पर चलकर समाज में अमन और मोहब्बत का संदेश दें। मुसलमानों को समाज में अपनी रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से आह्वान किया कि अपने प्यारे नबी की सुन्नतों पर अमल करें और बुराइयों से बचने की ताकीद की। कार्यक्रम का संचालन करते मुन्ने मियां कादरी ने किया। इससे पूर्व कमेटी की तरफ से मुफ्ती अतीफ मियां का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। जलसे में मुफ्ती दिलशाद हुसैन, हाफ़िज़ ताहिर हुसैन, हज़रत असद मुईन, ग़ुलाम अतीफ, हाफ़िज़ क़ारी हम्माम क़ादरी, मुन्ने मियां, हाफ़िज़ शरीफ़ अहमद आदि ने भी कलाम पढ़े। इस मौके पर वसीम कुरैशी, गुलाम नबी, मुजाहिद रजा, अनवर कुरैशी, हसीब राईन, जाकिर, बंटी राईन, आज़म और शानू आदि मौजूद थे। निजामत मुन्ने मियां कादरी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed