फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Muslim youth arrives in the guise of a Kavadiya, accused of theft

Budaun News: कावड़िये के वेश में पहुंचा मुस्लिम युवक, चोरी का आरोप

Mon, 28 Jul 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Muslim youth arrives in the guise of a Kavadiya, accused of theft
कांवड़ यात्रा से मोबाइल फोन चोरी होने की जानकारी देते कांवड़िये। संवाद
उझानी। कछला घाट से शुरू हुई कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड निवासी युवक समेत पांच कांवड़ियों के मोबाइल फोन चोरी हो गए। ऐसे में वहां कांवड़ियों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वह मुस्लिम निकला।
विज्ञापन

मोबाइल फोन चोरी की घटनाएं रविवार दोपहर हुईं। उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के मझोला निवासी कांवड़ियों की टोली ने गंगा स्नान के बाद कांवड़ यात्रा शुरू की। कांवड़ियों की टोली में शामिल निजी कंपनी में मैनेजर अरविंद कुमार का मोबाइल चोरी हो गया। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। उसी दौरान कांवड़ियों ने संदिग्ध नजर आने पर युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मोबाइल फोन तो नहीं मिला, लेकिन वह काफी देर तक कांवड़ियों को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। कांवड़ियों ने संदिग्ध युवक को बुटला बोर्ड पर मौजूद पुलिस कर्मियों के हवाले कर दिया। वह पहले खुद को कांवड़िया बताता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ के दौरान खुद को बरेली में बहेड़ी का फैजान बताया। उसके हाथ में कलावा बंधा होने की वजह से कांवड़ियों को वह शिवभक्त ही लगा था। इसके अलावा छतुइया रेल फाटक से उझानी बाजार तक कांवड़िया कोतवाली क्षेत्र के गांव वरी का नगला निवासी नरेश पुत्र भगवान सिंह, मुरावननगला के सुमित, किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी विवेक श्रीवास्तव और सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव बदरपुर निवासी हर्षित पटेल के भी मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed