फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Musepur fire 12 Jlin dozen huts

मूसेपुर में आग से 12  दर्जन झोपड़ियां जलीं

Sun, 22 Jan 2017 11:50 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगा से बाढ़ में उजड़े गांव तेलिया नगला को मूसेपुर में बसाया गया था
तहसील प्रशासन ने नहीं ली अग्निकांड पीड़ितों की सुध

 मुजरिया थाने के गांव मूसेपुर के जंगल में बसे जाटव नगला में शनिवार को हुए अग्निकांड में एक दर्जन झोपड़ियां जल गईं। एक दर्जन परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। तहसील प्रशासन ने अब तक अग्निकांड पीड़ितों की सुध नहीं ली है। 
मुजरिया थाने का गांव तेलिया नगला तीन साल पहले आई बाढ़ में कट गया था। यहां के परिवारों को प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों पर बसा दिया था। करीब दो दर्जन परिवारों को मूसेपुर गांव के पास जंगल में बसाया गया। यह परिवार यहां झोपड़ियां बनाकर रह रहे थे। इस गांव को जाटव नगला के नाम से जाना जाता है। शनिवार को गांव के जितेंद्र के घर में अचानक आग लग गई। अग्निकांड में जितेंद्र, मुनीष, मलखान, चोब सिंह, सोहनवती, रामभरोसे, अतर सिंह, कुंवरपाल और राम सिंह समेत एक दर्जन ग्रामीणों की झोपड़ियां जल गईं। 
विज्ञापन

अग्निकांड में ग्रामीणों की झोपड़ियों में रखा अनाज और घरेलू सामान राख हो गया। गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अग्निकांड से एक दर्जन परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। इनके पास खाने को एक दाना नहीं बचा है। तहसील प्रशासन ने भी सुध नहीं ली है। गांव के प्रधान भूप सिंह अपने स्तर से अग्निकांड पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed