फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   murdur in budaun

उझानी में वृद्घा की गला दबाकर हत्या, चारपाई पर पड़ी मिली लाश

Thu, 18 Jul 2019 08:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
murdur in budaun
उझानी (बदायूं)। गुरुवार को एक वृद्ध महिला की लाश उसके ही घर के आंगन में चारपाई पर पड़ी मिली। सुबह को पड़ोस के लोग उसके घर के पास से होकर निकले तो उनकी लाश पर नजर गई। उसके मुंह से खून बह रहा था और गले पर चोट के निशान थे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव समेत पुलिस अफसर भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे गांव के ही किसी व्यक्ति ने रामकली (70) पत्नी स्वर्गीय टीकाराम कश्यप की लाश उसी के घर के आंगन में चारपाई पर पड़ी देखी तो बात पूरे गांव में फैल गई। कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भगतपुर निवासी रामकली का बसोमा में मायका था। बेऔलाद रामकली पति की मौत के बाद मायके में आकर बस गई थीं। पुलिस के मुताबिक मृतका का कमरा बाहर से तालाबंद मिला है। माना जा रहा है कि लूट के इरादे से यह हत्या की गई है। ताला लगा होने से यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश लूट तो नहीं कर पाए थे लेकिन उनमें से किसी ने पहचान लिए जाने पर रामकली की हत्या कर दी। उसके मुंह से बह रहा खून और गले पर खरोंचों के निशान भी इसी की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

मृतका के कानों से कुंडल और नाक में लौंग भी नहीं थी। घटना के बाद बदमाश कुंडल और लौंग निकाल ले गए या फिर वह पहनती ही थीं, इसे लेकर पुलिस के सामने भी पसोपेश की स्थिति बनी हुई है। एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव और सीओ विनय द्विवेदी ने मृतका के भाई सेवानिवृत्त न्यायिक कर्मी नेकराम (हाल निवासी एटा) से भी जानकारी की। नेकराम ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की किसी से रंजिश नहीं थी, लेकिन पिछले महीने घर में घुसे अज्ञात लोगों ने रामकली पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुनबे के ही माखन लाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुआरी-शराबियों पर भी शक, घर के पास मिले शराब के खाली पौवे
उझानी। रामकली के घर के पास ही एक जगह कई साल से खाली पड़ी है, जहां ऐसे लोगों ने ठिकाना बना लिया है जो शराब और जुआ के शौकीन है। पुलिस की नजर इस जगह पर पड़ी तो शराब की खाली बोतलें और पौवे दिखे। ताश के पत्ते भी बिखरे पड़े थे। सूत्रों की मानें तो यहां शाम को रोजाना ही शराबियों की महफिल सजा करती थी। रामकली ने भी इसका विरोध भी किया था। पुलिस का शक इस ओर भी है।

वारदात के संबंध में पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। हत्या की दो वजह हो सकती हैं कि किसी बदमाश को उसने पहचान लिया हो या फिर टोक दिया हो। जल्द ही हत्यारों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- विनोद कुमार चाहर, कोतवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed