{"_id":"64209d130ef2c36a2e0f2d54","slug":"murderer-of-real-brother-sent-to-jail-badaun-news-c-4-1-107808-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जेल भेजे गए सगे भाई के हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जेल भेजे गए सगे भाई के हत्यारोपी
विज्ञापन
कुंवरगांव। कस्बे में ई-रिक्शा चालक सोनू की हत्या में आरोपी दोनों छोटे भाइयों को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनका चालान कर दिया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
कस्बे के वार्ड संख्या तीन निवासी सोनू पुत्र छुट्टन सिंह के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि शुक्रवार को सोनू का पत्नी काजल से विवाद हो गया था। इसके बाद उसने कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। इसके बाद मृतक के साले दुर्वेश ने सोनू के छोटे भाई हिमांशु और शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार रात पुलिस ने आरोपी हिमांशु और शिवम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि सोनू शराब के नशे में था और वह ई रिक्शा बेचने जा रहा था।
विज्ञापन
इसका विरोध उनके पिता ने किया तो उसने पिता के साथ मारपीट की। पिता को पिटता देख उन दोनों भाइयों ने सोनू के साथ मारपीट की थी, उसका गला नहीं दबाया था। मारपीट के बाद वह कमरे में चला गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। एसएचओ सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि दोनों हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।