फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ayodhya double murder linked to human trafficking

Budaun News: मानव तस्करी से जुड़ा अयोध्या का दोहरा हत्याकांड, दामाद ने सास के साथ मिलकर की थी वारदात

Fri, 08 Sep 2023 01:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 08 Sep 2023 01:25 PM IST
सार

हत्यारोपी नन्हें मानव तस्करी करता था। उसने युवक को महिला बेची थी। महिला उसे छोड़कर चली गई। इस पर युवक ने उससे नन्हें से रुपये मांगे। इसी विवाद में नन्हें ने अपनी सास के साथ मिलकर युवक और उसके साथ आई महिला की हत्या कर दी। 
 

विज्ञापन
Ayodhya double murder linked to human trafficking
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अयोध्या में बदायूं जिले के दो लोगों की हत्या का मामला मानव तस्करी से भी जुड़ा निकला। हत्यारोपी नन्हें मानव तस्करी करता था। उसने नेक्सू को एक महिला बेची थी, लेकिन 15 दिन बाद महिला उसे छोड़कर चली गई। नेक्सू उसी के रुपये लेने राधा के साथ अयोध्या गया था, लेकिन वहां दोनों की नन्हें ने हत्या कर दी।

विज्ञापन


बिसौली पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव परसेरा निवासी नेक्सू बिसौली में अपना मकान बनाकर रह रहा था। वह ऑटो चलाता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक नेक्सू की शादी नहीं हुई थी। उसके राधा नाम की महिला से संबंध थे। राधा ने पहले पति की जमीन बेचकर बिसौली में नेक्सू के बराबर में ही मकान बना लिया था। अधिकतर समय दोनों एक साथ ही रह रहे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढे़ं- UP: कैफे की आड़ में ब्लैकमेलिंग का धंधा, होटल में सामूहिक दुष्कर्म मामले में सामने आया सरगना युवती का नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नन्हें कोतवाली क्षेत्र के गांव बरखेड़ा का रहने वाला है। अयोध्या के महाराजगंज में उसकी ससुराल है। वह काफी समय से वहीं रह रहा है। नन्हे ने कुछ दिन पहले 20 हजार रुपये में नेक्सू को एक महिला को बेचा था। वह महिला करीब 10-15 दिन नेक्सू के साथ पत्नी बनकर रही, लेकिन इसके बाद वह चुपके से निकल गई। इस पर नेक्सू ने नन्हे से अपने रुपये मांगे थे।

पहले पिलाई शराब, फिर की हत्या 

चार-पांच दिन पहले नेक्सू राधा को लेकर अयोध्या गया था। उसने राधा से कहा था कि वह उसे अयोध्या घुमाकर लाएगा और अपने रुपये भी ले आएगा। वहां नन्हें के घर में दोनों दावत दी। शराब पिलाने के बाद नन्हे ने पहले नेक्सू की हत्या कर दी और बाद में राधा को भी मार डाला। उनके शव अलग-अलग स्थानों पर डाल दिए। राधा और नेक्सू के शवों को बिसौली लाने की तैयारी चल रही है।

महिला की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या के थाना महाराजगंज क्षेत्र के कादीपुर विसवा गांव में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सुनीता निवासी रामपुर पुवारी मदरहिया (थाना महराजगंज) को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। थाना प्रभारी अनुपम मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपी नन्हें सिंह की तलाश की जा रही है। वह आरोपी महिला का दामाद है। पुलिस अभी हत्या का कारण नहीं बता रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed