फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   murder in badaun

दिव्यांग पत्नी की हत्या कर खुद को कमरे में किया बंद

Fri, 25 Feb 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
murder in badaun
आरोपी भगवान दास। संवाद - फोटो : BADAUN
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर में भगवानदास ने दिव्यांग पत्नी 46 वर्षीय पत्नी रामकली पर फावड़े से वार करके उसे मार डाला। फिर स्वयं कमरे में कैद हो गया। परिवार वाले बाहर से चीखते रहे लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस को दरवाजा खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला रामकली बोल और सुन नहीं पाती थी। मंगलवार रात भगवानदास और उसकी पत्नी रामकली कमरे में सोए थे। जबकि उनके दो बेटे 20 वर्षीय रामखिलाड़ी और 18 वर्षीय कौशल घर के बरामदे में सो रहे थे। बेटों के मुताबिक बुधवार सुबह चार बजे अचानक उन दोनों को मां रामकली की चीखें सुनाई दीं। वे हड़बड़ाकर जागे और कमरे की ओर भागे लेकिन वह अंदर से बंद था। इस पर उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को इस बारे में बताया। मोहल्ले के कुछ लोगों को भी बुला लिया। जब तक लोग जुटे, तब चीखें आनी बंद हो गईं।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधा घंटे की कोशिश के बाद पुलिस भगवानदास से दरवाजा खुलवा सकी। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बड़े बेटे रामखिलाड़ी ने बताया कि उसका पिता शराबी है। वह मां को रोजाना पीटता था। रामखिलाड़ी की तहरीर पर आरोपी भगवानदास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गांव भवानीपुर में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर फावड़े से वार करके उसकी उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है। सुबह चार बजे दोनों में कोई विवाद हुआ और उसी के बाद हत्या कर दी। -सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
0000
0000
सुबह भी मांगे थे पत्नी से शराब पीने के लिए रुपये, मना किया तो लेली जान
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी भगवानदास शराब पीने का आदी था। उसकी पत्नी और बेटे मजदूरी करते थे। इसी से उनके परिवार का गुजारा चल रहा था। जब वह शराब पीने के लिए रुपये नहीं देते तो आरोपी उनके साथ मारपीट करता था। एक दिन पहले भी उसने रामकली के साथ मारपीट की थी। बुधवार तड़के हुई वारदात भी रुपये मांगने को लेकर बताई जा रही है।
भगवानदास के नाम करीब डेढ़ बीघा जमीन है। उसके दो बेटे हैं, जो बहुत सीधे हैं। वह मजदूरी करके अपना पेट पाल रहे हैं। भगवानदास की दिव्यांग पत्नी रामकली भी मजदूरी करती थी लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक भगवानदास कोई काम नहीं करता था। वह पत्नी और बेटों की मजदूरी पर निर्भर था। उनसे रुपये लेकर शराब पीता। जब वह रुपये नहीं देते थे तब मारपीट करता था।
बड़े बेटे रामखिलाड़ी के मुताबिक भगवानदास ने मंगलवार सुबह भी शराब पी थी। उसके बाद मां रामकली के साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर तमाम लोग भी आ गए। यह देखकर रामखिलाड़ी ने जैतपुर निवासी अपने मामा प्रेमराज को सूचना दी। इससे प्रेमराज भी भवानीपुर पहुंचे थे। कोई ज्यादा बड़ा मामला नहीं था। इससे प्रेमराज ने अपनी बहन को ही समझा दिया। बाद में वह चाय पीकर चले गए।
शाम को फिर भगवानदास शराब पीकर आया। पत्नी और बेटों के साथ गालीगलौज की। फिर पत्नी के साथ कमरे में जाकर सो गया। सुबह चार बजे रामकली की हत्या कर दी। हत्या की वजह को लेकर भगवानदास ने तो बातें बनाईं पर बेटे के मुताबिक पिता ने हमेशा की तरह मां से शराब पीने को रुपये मांगे थे। मां के इनकार पर ही फावड़े से उन पर हमला कर दिया।
-
प्रेमराज बोले-ऐसा अनुमान होता, वह बहन को ले जाते घर
रामकली के भाई प्रेमराज ने बताया कि उनकी बहन मूकबधिर थी। अगर वह बोल पाती तो शायद भगवानदास के साथ नहीं रहती। भगवानदास इसी बात का फायदा उठा रहा था। जब वह मंगलवार को भवानीपुर पहुंचे, तब उन्हें ये अंदाजा नहीं लगा कि भगवानदास रामकली की हत्या कर देगा। वरना वह बहन को अपने घर ले जाते।

-
मां को बचाने की कोशिश में बेटे पर बोला हमला
बुधवार सुबह चार बजे जब भगवानदास अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर रहा था। तब उसके दोनों बेटे मां को बचाने की कोशिश में थे। पहले उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। जब आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला तो बेटों ने खिड़की तोड़ डाली। अंदर घुसने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर हमला बोल दिया। बड़े बेटे को भी फावड़े से मारने की कोशिश की।
-
पुलिस के चंगुल में फंसा तो पत्नी पर लगाया लांछन
गिरफ्तारी के बाद भगवान दास ने पुलिस को नई कहानी सुनाई। बोला- पत्नी चरित्रहीन थी। वह उसकी बात को नहीं मानती थी। इसीलिए उसने हत्या कर दी। संवाद

रामकली फाइल फोटो

रामकली फाइल फोटो- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed