फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Murder accused of liquor salesman arrested in police encounter

Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में शराब सेल्समैन का हत्यारोपी गिरफ्तार

Fri, 30 May 2025 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Murder accused of liquor salesman arrested in police encounter
आरोपी रवि बिहारी। स्रोत: पुलिस - फोटो : आरोपी रवि बिहारी। स्रोत: पुलिस
उझानी। दिगुरैया में शराब सेल्समैन की हत्या के मुख्य आरोपी रवि बिहारी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के साथ ही एक सिपाही को भी गोली लगी है। इसी के साथ ही अब सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दिगुरैया में 25 अप्रैल की रात 10 बजे रंझौरा गांव के शराब सेल्समैन मुकेश (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उससे लूट भी की गई थी। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी रवि बिहारी फरार था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार किया और माल की बरामदगी के लिए उझानी क्षेत्र ले गई, जहां आरोपी ने भागने का प्रयास किया। उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में उसको गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में आरोपी रवि बिहारी के पैर में गोली लगी। वहीं कुवरगांव थाने के सिपाही कुलदीप भी घायल हो गए। घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी रवि का उझानी सीएससी में उपचार कराया गया है। शुक्रवार को आरोपी को जेल भेजा जाएगा। इस दौरान एसपी सिटी बिजेंद्र द्ववेदी, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय, उझानी पुलिस की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed