फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Murder accused Javed kept changing sides all night due to fear of police

Budaun News: पुलिस के भय से रातभर करवटें बदलता रहा हत्यारोपी जावेद

Sun, 24 Mar 2024 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Murder accused Javed kept changing sides all night due to fear of police
बदायूं। दोहरे हत्याकांड का आरोपी जावेद जेल में काफी डरा हुआ है। उसको पुलिस रिमांड में पूछताछ का डर है। जेल में पहली रात वह ठीक से सो भी नहीं पाया। जेल के अस्पताल सेल में कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में उसे रखा गया है। सुरक्षा में दो बंदी रक्षक भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बाबा कॉलोनी के दोहरे हत्याकांड के आरोपी जावेद को शुक्रवार पूर्वाह्न 11.30 बजे न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे तुरंत जेल भेज दिया गया था। से अस्पताल सेल में रखा गया है। शाम को रजिस्टर पर उसका नाम लिखा गया, जिसमें उसको अंडर ट्रॉयल नंबर 751 मिला। जेल में हाईसिक्योरिटी सेल नहीं है, इसलिए उसे अस्पताल सेल में रखा गया है। पूरा सेल सीसीटीवी कैमरों से लैस है यहां दो बंदीरक्षकों को भी लगाया गया है, जिससे किसी दूसरी बैरक का बंदी या कैदी उसमें नहीं आ सके। लगातार उसकी निगरानी चल रही है।
विज्ञापन

जेल प्रशासन का कहना है कि जावेद डरा हुआ है, जिससे उसे अलग बैरक में रखा गया है। जेलर रणंजय सिंह का कहना है कि वह मच्छरों के काटने की शिकायत कर रहा था। यहां नगर पालिका की ओर से फॉगिंग कराई जाती है। कोई क्वाइल जलाने की व्यवस्था नहीं है। हालांकि धीरे-धीरे उसे आदत पड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed