फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Murder accused Jane Alam was keeping an eye on police activities

Budaun News: पुलिस की गतिविधि पर नजर रख रहा था हत्यारोपी जानेआलम

Mon, 21 Oct 2024 04:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 21 Oct 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Murder accused Jane Alam was keeping an eye on police activities
बदायूं। बिल्सी में शुक्रवार की देर शाम सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने वाला आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भीड़ में ही मौजूद रहा। वह लोगों से बात करते हुए खुद भी घटना पर आक्रोश व्यक्त कर रहा था। पुलिस की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए था। उसे जब यह पता चला कि खंडहर के बराबर में स्कूल में लगे सीसीटीवी की फुटेज पुलिस ने खंगालनी शुरू कर दी है। तब वह भीड़ से निकल गया।
विज्ञापन


हत्यारोपी जाने आलम बच्ची को खंडहर लेकर तक पहुंचा था, उसे यह नहीं अंदाजा था कि यहां पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। वह बच्ची से हंसते हुए उसका हाथ पकड़कर ले जा रहा था। खंडहर के पास पहुंचा तो बच्ची ने अंदर जाने का विरोध किया है। इसके बाद उसने इधर-उधर देखा। जब उसे कोई नहीं दिखाई दिया तो वह बच्ची को जबरन पकड़कर ले गया।
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद हत्या की और अपने मोहल्ले में पहुंच गया। जब बच्ची का शव मिल गया तो भीड़ एकत्र हुई। इसी बीच हत्यारोपी भी मौके पर पहुंच गया। भीड़ में मौजूद रहकर हर गतिविधि पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं वह पुलिस के पास तक भी जा रहा था। कुछ लोगों की माने तो युवक ने घटना पर अफसोस भी जाहिर किया। लगभग रात 12 बजे जब पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के लिए पहुंची तो हत्यारोपी को लगा कि अब पुलिस मुझे पहचान लेगी, इसलिए वहां से खिसक कर गया।

इनसेट-
आधा घंटे में दे दिया वारदात को अंजाम
हत्यारोपी सात वर्षीय बच्ची को दोपहर 3:30 बजे अपने साथ लेकर खंडहर तक जाता है। आधा घंटे के अंदर घटना को अंजाम दे दिया। लगभग चार बजे हत्यारोपी दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या करके खंडहर से बाहर निकल आया। जिस समय वह बच्ची को लेकर गया उस समय वह बहुत ही नशे में था।


पास के कमरे से उठा लाया चादर
खंडहर के पास में एक मकान बना हुआ है। उस मकान के बाहर एक-दो कमरे हैं। ये कमरे अक्सर खुले रहते हैं। इस कमरे में मकान स्वामी का कार चालक रहता है। दुष्कर्म के बाद हत्यारोपी ने इस कमरे में जाकर बेड पर पड़ी चादर उठा ली और इसी चादर में बच्ची का शव लपेट दिया।



पुलिस बल तैनात, लोगों में आक्रोश
घटना के तीसरे दिन भी लोगों और परिजनों में आक्रोश है। इसी को देखते हुए पुलिस सतर्क है। बच्ची के घर के आसपास भी पुलिस बल तैनात कर रखा है। वहीं जिस स्थान पर शनिवार को परिजनों ने जाम लगाया था। वहां पर भी पुलिस को तैनात कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed