फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   murdar

लाठी-डंडे से पीटकर की थी वृद्ध की हत्या, एक हत्यारोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Jun 2020 06:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
murdar
बदायूं। हजरतपुर इलाके में की गई वृद्ध की हत्या के मामले में आखिरकार एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि चार आरोपी और फरार बताये जा रहे हैं जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बीते 22 जून की रात मामूली बात पर लभारी गांव में 60 वर्षीय रामेश्वर दयाल की पीटकर हत्या कर दी गई थी। उनका कसूर इतना था कि उन्होंने आरोपियों की बकरियों को अपने घर के सामने से भगा दिया था। दरअसल रामेश्वर दयाल ने अपने घर के बाहर नीम के कुछ पौधे लगाए थे। जिन्हें पड़ोस के हरपाल, जयपाल, धनपाल, रिंकू और पिंकू पुत्रगण हरपाल की बकरियों ने चर लिया था। उनके बकरियों के भगाने पर आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया था। जिसमें रामेश्वर दयाल की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने हरपाल, जयपाल, धनपाल और रिंकू, पिंकू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। तभी से पुलिस को आरोपियों की तलाश थी। शनिवार को आरोपी रिंकू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है। बाकी आरोपी अभी पकड़े नहीं गए हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed