{"_id":"5ef88f6d8ebc3e431b2fc29a","slug":"murdar-badaun-news-bly4108265125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदपुर के शाकिर हत्याकांड में चार के खिलाफ एफआईआर, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदपुर के शाकिर हत्याकांड में चार के खिलाफ एफआईआर, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वजीरगंज के कस्बा सैदपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गई एक व्यक्ति की जान जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर की है। इसमें एक आरोपी पकड़ा गया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
सैदपुर के दो पक्षों में शनिवार रात पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। इस पर अनवर पक्ष ने शाकिर पर हमला बोल दिया था। उसके सिर में कोई भारी वस्तु मार दी थी, जिससे उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। इस मामले में देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। तब शाकिर के परिवार वालों ने बताया कि सैदपुर में एक मजार पर है। जिस पर हजारों रुपये चढ़ावा आता है। अनवर पक्ष की नीयत खराब है। इससे वह सारा चढ़ावा रख लेता है। जब शाकिर ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया और उसकी हत्या कर दी है।
रविवार सुबह शाकिर के बेटे सोनू ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने सरताज, अनवर, शहबाज और बच्चन के खिलाफ धारा 304 और 323 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। फिलहाल पुलिस ने शाकिर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। उसकी हेडइंजरी से मौत होना बताई गई है।
विज्ञापन
शनिवार रात सैदपुर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। पहले बताया गया था कि बच्चों-बच्चों में विवाद हुआ था। बाद में पता चला कि एक मजार पर आने वाले चढ़ावे को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
- राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ बिसौली