फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Murali Manohar resigns, Brijendra Goyal becomes president

Budaun News: मुरली मनोहर का इस्तीफा, ब्रजेंद्र गोयल बने अध्यक्ष

Sun, 07 Sep 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Murali Manohar resigns, Brijendra Goyal becomes president
उझानी। अग्रवाल सेवा समिति का दो वर्षीय कार्यकाल पूरा करने से पहले मुरली मनोहर सिंघल ने इस्तीफा दे दिया। सिंघल ने इस्तीफा दिए जाने की वजह अस्वस्थता बताई है। कमेटी ने संरक्षक मंडल में शामिल ब्रजेंद्र गोयल को अध्यक्ष चुन लिया है।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष मुरली मनोहर सिंघल के इस्तीफा दिए जाने के बाद महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला परिसर में समिति की बैठक हुई। कमेटी के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार मित्तल ने बताया कि कमेटी ने संरक्षक मंडल में शामिल ब्रजेंद्र गोयल सराफ को आमराय से अध्यक्ष चुन लिया है। उनका कार्यकाल एक साल का होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रमुख पदाधिकारियों में राजीव गोयल महामंत्री, प्रवीण मित्तल और विष्णु गोयल उपाध्यक्ष, अमोल गोयल कोषाध्यक्ष बने रहेंगे। इसके अलावा युवा और महिला सेवा समिति के पदाधिकारियों का यथावत रखा गया है। बैठक में 20 सितंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव को सफल बनाने की रणनीति भी तय की गई। शोभायात्रा 22 सितंबर को निकाली जाएगी। इस मौके पर अवनीश चंद्र गोयल, डॉ. पीके गोयल, प्रदीप गोयल, राकेश जिंदल, दीपक सिंघल, अर्जित गोयल और डॉ. एके गोयल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed