{"_id":"66cfc55eacedd16eae00e344","slug":"murali-manohar-became-the-president-of-agrawal-seva-samiti-rajeev-goyal-became-the-general-secretary-badaun-news-c-123-1-sbly1035-124862-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अग्रवाल सेवा समिति के मुरली मनोहर अध्यक्ष, राजीव गोयल बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अग्रवाल सेवा समिति के मुरली मनोहर अध्यक्ष, राजीव गोयल बने महामंत्री
Thu, 29 Aug 2024 06:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
मुरली मनोहर सिंघल।
उझानी। अग्रवाल सेवा समिति के मुरली मनोहर सिंघल अध्यक्ष और राजीव गोयल महामंत्री बने। दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल दो साल का होगा।
अग्रवाल सेवा समिति की बैठक बुधवार सुबह महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला में हुई। निवर्तमान कमेटी के अध्यक्ष अवनीश गोयल और महामंत्री प्रवीण मित्तल की देखरेख में चयन प्रक्रिया शुरू हुई। आमराय से नई कमेटी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। महामंत्री ने बताया कि व्यापारी नेता मुरली मनोहर सिंघल को अध्यक्ष, राजीव गोयल मैमिया को महामंत्री और अमोल गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया है। संरक्षक मंडल में राजकुमार बंसल, अवनीश चंद्र गोयल, ब्रजेंद्र कुमार गोयल को शामिल किया गया। कार्यकारिणी समेत कमेटी के अन्य पदाधिकारियों का चुनाव अध्यक्ष और महामंत्री की मौजूदगी में बाद में किया जाएगा। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, प्रदीप गोयल, मनोज गोयल, मनीष गोयल, निखिल अग्रवाल, रमेशचंद्र बंसल, विष्णु गोयल आदि भी मौजूद रहे।