फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Munna Lal became the district president of Secondary Teachers Association (united)

Budaun News: माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के जिलाध्यक्ष बने मुन्ना लाल

Mon, 09 Dec 2024 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Munna Lal became the district president of Secondary Teachers Association (united)
वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में चुने गए पदा​धिकारी।स्रो
बदायूं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की जिला इकाई की बैठक वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार कुशवाहा चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। इनकी निगरानी में संघ की जिला कार्यकारिणी गठित की गई।
विज्ञापन

एनए इंटर कॉलेज बिल्सी के प्रवक्ता मुन्नालाल शाक्य को सर्वसम्मति से संघ का जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गुलड़िया के अनिल पवार को जिला मंत्री, गंगा दीन इंटर कॉलेज नवीगंज के मुन्नालाल झा को जिला कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला के सुबोध कुमार वर्मा को जिला उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा मुन्ना लाल इंटर कॉलेज वजीरगंज के राजेश कुमार को जिला प्रवक्ता, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गुलड़िया के गुड्डू यादव को जिला संगठन मंत्री, एनए इंटर कॉलेज बिल्सी के हेमेंद्र पाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष, नगर पालिका महिला इंटर कॉलेज की शहनाज, पन्नालाल इंटर कॉलेज सहसवान दिनेश मौर्य व विपिन कुमार शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की रीता यादव को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रमोद कुमार पाठक को संघ का प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद में बदायूं आने पर उनका स्वागत किया गया। संघ के प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार कुशवाहा ने कहा कि अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक बहुत ही नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। उनकी सेवा सुरक्षा को हटा दिया गया है, जिसकी वजह से आए दिन शिक्षकों को निलंबित किया जा रहा है। इस मौके पर मनोज कुमार यादव, धनेंद्र पाल, रामा शंकर, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed