फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Municipal workers are picking up garbage from homes and throwing it on the roadside

Budaun News: घरों से उठाकर सड़क किनारे फेंक रहे पालिका कर्मी कूड़ा-कचरा

Mon, 06 Jan 2025 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Municipal workers are picking up garbage from homes and throwing it on the roadside
सहसवान में सड़क किनारे फैला कचरा। संवाद - फोटो : अजगैन-मोहान मार्ग पर मृतक अंकित के परिजनों द्वारा जाम लगाए जाने से लगी वाहनों की कतार।
सहसवान। नगर पालिका के कर्मचारी घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे को निर्धारित स्थान पर न डालकर सड़क किनारे फेंक रहे हैं। इससे सड़क किनारे कूड़े कचरे के ढेर लग रहे हैं। लोगों ने कूड़े से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका जताते हुए जिला प्रशासन से शिकायत की है।
विज्ञापन

लोगों ने जिला प्रशासन से की शिकायत में कहा है कि नगरपालिका प्रशासन ने कचरा प्रबंधन के लिए सहसवान-कछला मार्ग पर गांव समदा, मुड़ारी सिधारपुर मार्ग पर कांशीराम आवासीय कॉलोनी के समीप स्थान निर्धारित किए हैं, लेकिन पालिका के कूड़ा उठाने वाले वाहनों के चालक निर्धारित स्थान पर कूड़ा डालने के बजाय मोहल्लों के सड़क किनारे कूड़ा डाल देते हैं। इस समय सहसवान बिसौली मार्ग समेत कई संपर्क मार्गों पर कूड़ा डाला जा रहा है।
विज्ञापन

ईओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से स्थान निर्धारित किए गए हैं। अगर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी निर्धारित स्थानों के बजाय अन्य स्थानों पर कूड़ा डाल रहे हैं तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed