फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Municipal president distributed prasad wearing shoes, video went viral

Budaun News: जूते पहनकर पालिका अध्यक्ष ने किया प्रसाद का वितरण, वीडियो वायरल

Mon, 05 May 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Municipal president distributed prasad wearing shoes, video went viral
बदायूं। मंदिर में भंडारे के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने जूते पहनकर प्रसाद का वितरण किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस पर युवा गोरक्षा के प्रांत प्रमुख ने हिंदुओं की भावना को आहत बताते हुए सिविल लाइंस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के आदि शक्ति दुर्गा माता मंदिर में 30 अप्रैल को भंडारा था। इसमें नगर पालिका की अध्यक्ष फात्मा रजा मुख्य अतिथि थीं। मंदिर में पहुंचकर उन्होंने भक्तों में भंडारे का वितरित किया। इस दौरान फात्मा रजा जूते पहने थीं। उनके साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे। वह भी जूते पहने थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर अब्दुल्लागंज उझानी निवासी युवा गोरक्षा के प्रांत प्रमुख संजीव कुमार प्रजापति ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर कहा कि यह कृत्य सनातन धर्म और धार्मिक परंपराओं का उल्लंघन है। हिंदू भावनाओं को इससे ठेस पहुंची है। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सिविल लाइंस पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

--
मंदिर नहीं, सड़क पर हो रहा था भंडारा
नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने बताया कि किसी धर्म को ठेस पहुंचाना मेरा मकसद नहीं है। मंदिर के पुजारी के बुलाने पर गए थे। सड़क पर ही कपड़े के जूते पहनकर भंडारे का प्रसाद बांटा था। उन्होंने बताया कि रामनवमी के जुलूस मार्ग ठीक कराना, दलित बस्तियों का उत्थान करना और शहर का विकास करने की वजह से हिंदूओं में लोकप्रियता बढ़ रही है। इस वजह से कुछ लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed