फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mumbai Crime Branch and Bareilly STF caught the murderer after 12 years

Budaun News: मुंबई क्राइम ब्रांच और बरेली एसटीएफ ने 12 साल बाद दबोचा हत्यारोपी

Tue, 25 Jun 2024 05:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 25 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Crime Branch and Bareilly STF caught the murderer after 12 years
अपराधी हीरा उर्फ खुर्शीद आलम अंसारी।
सहसवान। कोतवाली इलाके में सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच और बरेली एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली। कस्बे के जहांगीराबाद इलाके से 12 साल पहले मुंबई से हत्या करके भागा आरोपी हीरा उर्फ खुर्शीद आलम अंसारी पकड़ा गया। मुंबई क्राइम ब्रांच उसे अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस के एपीआई दत्तात्रेय सरक ने बताया कि वर्ष 2013 में एक महेश कुमार रामचन्द्र व्यक्ति की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना वालीव मिरा भाईदर वसई विरार में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें हीरा उर्फ खुर्शीद आलम अंसारी पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला कटरा शहबाजपुर सहसवान नामजद था और वह तभी से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस लगातार उसको तलाश कर रही थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इस हत्याकांड का राजफाश करने के लिए यूपी एसटीएफ से सहायता मांगी गई।
बरेली एसटीएफ के सीओ अब्दुल कादिर के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई थी। सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच के एपीआई दत्तात्रेय सरक, मुख्य आरक्षी शिवाजी पाटिल, गोविंद और बरेली एसटीएफ के एसआई राशिद अली, हेड कांस्टेबल शिवओम पाठक, संजय यादव, मनोज कुमार अवस्थी की टीम सहसवान पहुंची। दोनों टीमों ने हीरा उर्फ खुर्शीद आलम अंसारी को जहांगीराबाद जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed