फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mumbai Central-Kathgodam special train will pass through Badaun

Budaun News: बदायूं से होकर गुजरेगी मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी

Fri, 20 Feb 2026 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Central-Kathgodam special train will pass through Badaun
बदायूं। होली के मद्देनजर रेलवे ने बदायूं और बरेली होते हुए लंबी दूरी की आठ और ट्रेनों की घोषणा की है। अब तक बरेली होते हुए 36 विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर उनमें बुकिंग शुरू कर दी गई है। इससे होली पर यात्रियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 10:55 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:46 बजे बदायूं पहुंचेगी। यहां से 10:45 बजे बरेली जंक्शन आएगी और दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।
विज्ञापन

09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी प्रत्येक बृहस्पतिवार को शाम 7:30 बजे काठगोदाम से चलने के बाद रात 8:42 बजे बरेली जंक्शन, 9:26 बजे बदायूं आएगी और अगले दिन रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

04530 सरहिंद-मधुबनी विशेष गाड़ी 25 फरवरी, दो और छह मार्च को सरहिंद से दोपहर एक बजे चलने के बाद रात 9:15 बजे बरेली आएगी और अगले दिन शाम सात बजे मधुबनी पहुंचेगी। 04529 मधुबनी-सरहिंद विशेष गाड़ी 26 फरवरी, तीन और सात मार्च को मधुबनी से रात 11 बजे चलने के बाद अगले दिन रात नौ बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन तड़के 5:15 बजे सरहिंद पहुंचेगी।

04610 अमृतसर-मानसी जंक्शन विशेष गाड़ी 24, 28 फरवरी और तीन मार्च को अमृतसर से रात 8:10 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:30 बजे बरेली आएगी और रात 2:30 बजे मानसी जंक्शन पहुंचेगी।
04609 मानसी जंक्शन-अमृतसर विशेष गाड़ी 26 फरवरी, दो और छह मार्च को मानसी जंक्शन से सुबह चार बजे चलने के बाद रात 12:23 बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर 1:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

04302 हरिद्वार-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी 25, 28 फरवरी और तीन मार्च को हरिद्वार से सुबह 11:45 बजे चलने के बाद शाम पांच बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर 12:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

04301 मुजफ्फरपुर-हरिद्वार विशेष गाड़ी 26 फरवरी, एक और चार मार्च को मुजफ्फरपुर से दोपहर 2:45 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:21 बजे बरेली आएगी और शाम 3:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed