{"_id":"6471e7c51503ab920e06b033","slug":"mp-varun-gandhi-paid-tribute-to-the-late-former-mla-in-budaun-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: पप्पू भैया से हमारे परिवार का बहुत पुराना रिश्ता; वरुण गांधी ने दिवंगत पूर्व विधायक की दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: पप्पू भैया से हमारे परिवार का बहुत पुराना रिश्ता; वरुण गांधी ने दिवंगत पूर्व विधायक की दी श्रद्धांजलि
Sat, 27 May 2023 04:51 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 May 2023 04:51 PM IST
सार
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने पूर्व विधायक स्वर्गीय अवनीश कुमार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को पप्पू भैया का काफी स्नेह मिला है।
विज्ञापन
वरुण गांधी ने दिवंगत पूर्व विधायक की दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी शुक्रवार को बदायूं में पूर्व विधायक स्वर्गीय अवनीश कुमार सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। कहा कि उनके निधन की खबर पर वह बहुत दुखी हैं। पप्पू भैया से हमारे परिवार का बहुत पुराना रिश्ता है, वह हमारी ताकत थे।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने पूर्व विधायक स्वर्गीय अवनीश कुमार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को पप्पू भैया का काफी स्नेह मिला है। उनकी मां मेनका गांधी को आंवला से सांसद बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। बताया कि इस समय मां मेनका गांधी अस्वस्थ हैं। मैं उन्हीं के कहने पर बदायूं आया हूं।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि पप्पू भैया के चले जाने से व्यक्तिगत तौर पर हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। इस मौके पर स्वर्गीय अवनीश कुमार सिंह की पत्नी राकेश कुमारी, पुत्र राहुल सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, राणा प्रताप सिंह, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, अरुण प्रकाश, अनुभव उपाध्याय, आशीष शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से इनकार
सांसद वरुण गांधी जब पप्पू भैया के आवास से बाहर निकले तो पत्रकारों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई बात करने से मना कर दिया। नए संसद भवन के उद्घाटन के बारे में पूछने पर बस इतना ही कहा कि इसका जवाब वह वहीं देंगे। इसके अलावा पत्रकारों के किसी सवाल का उन्होंने जवाब नहीं दिया।