सांसद ने वैन गांव में बांटे किसानों को चेक
तहसील क्षेत्र के गांव वैन में सोमवार को सांसद धर्मेंद्र यादव ने गेहूं की फसलों की क्षतिपूर्ति के मुआवजे के तौर पर चेकों का वितरण किया। करीब पांच सौ किसानों को 37 लाख की धनराशि के चेकों का वितरण किया गया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि बदायूं में 31 करोड़ की धनराशि के चेकों का वितरण अब तक किसानों को करा दिया गया है। अवशेष की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार काम पर विश्वास करती है। जितना काम प्रदेश सरकार ने जनता के लिए किया है। उतना किसी भी सरकार नहीं किया है। केंद्र की भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं कर रही है। डीएम शंभूनाथ ने कहा कि जिले में ज्यादातर किसानों को मुआवजे की धनराशि मिल चुकी है। जो बचे हैं, उनके चेकों को लेखपालों द्वारा तैयार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुरू में काफी लेखपालों की शिकायतें मिलीं, लेकिन अब उनका काफी हद तक निराकरण कर दिया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव, पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, एसएसपी सौमित्र यादव, एसडीएम विधान जायसवाल, जिला सचिव रईस अहमद, अजमल खां, नगराध्यक्ष रंजीत वार्ष्णेय, टेड़ामल अग्रवाल, प्रदीप कुमार, दीपक चौहान, सुबोध कुमार सिंह, अनूप जैन, अर्जुन सिंह, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।