फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MP's tease emerged on Facebook... my father is my pride, my hero

फेसबुक पर उभरी सांसद की टीस...मेरे पिता मेरे अभिमान हैं, मेरे हीरो

Sat, 15 Jan 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
MP's tease emerged on Facebook... my father is my pride, my hero
डॉ. संघ मित्रा मौर्य, सांसद। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। स्थानीय सांसद संघमित्रा मौर्य ने शुक्रवार को फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर अपना दर्द बयां करने की कोशिश की है। पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के फैसले से इतर खुद का वर्तमान और भविष्य भाजपा में ही तलाशने वाली सांसद ने पोस्ट के बहाने पार्टी के ही प्रदेश स्तरीय नेताओं पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी की है।
विज्ञापन

सांसद ने पोस्ट की शुरुआत काव्यात्मक तरीके से की है। लिखा है कि मैं कुछ मांगूं और पूरा न हो, ऐसे तो हालात नहीं। मैं पुकारूं और पापा न सुनें, इतने भी हम दूर नहीं। सांसद ने लिखा है कि पिता और बेटी का रिश्ता दुनिया का सबसे मजबूत रिश्ता है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुझे बेटी के रूप में मेरे पिता से मांगे वचन से बंधी हूं। सोशल मीडिया पर जब अशोभनीय शब्द पढ़ती हूं तो ऐसा नहीं कि जवाब न दे सकूं, फैसला न ले सकूं।
विज्ञापन

सांसद ने लिखा है कि वह अपने हक के लिए लड़ने में पीछे नहीं रहेंगी। मेरे पिता मेरे अभिमान हैं, मेरे हीरो हैं। पार्टी अलग हो सकती है पर पिता-पुत्री नहीं। सांसद ने कटाक्ष किया है कि आज प्रदेश में जो स्थिति है वो बड़बोलापन ही है। जहां मोदी जी भाजपा का परिवार बड़ा करने में लगे हैं वहीं निचले स्तर के लोग छोटी सोच का परिचय देकर किसी को हजम नहीं करना चाहते। आखिर में जय भाजपा तय भाजपा लिखकर सांसद ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर विश्वास जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed