फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MP Aditya tweeted, the incident raises serious questions about law and order.

Budaun News: सांसद आदित्य का ट्वीट, कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है घटना

Mon, 23 Feb 2026 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
MP Aditya tweeted, the incident raises serious questions about law and order.
सांसद आदित्य यादव का ट्वीट
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के मोहल्ला दहलीज निवासी जावेद, आरिफ और अब्दुल सलाम के साथ रुदायन कस्बे में हुई मारपीट की घटना अब तूल पकड़ती जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला अब गरमाने लगा है।
विज्ञापन

इस घटना को लेकर आदित्य यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि थाना इस्लामनगर क्षेत्र के कस्बा रुदायन में हुई यह घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। सरेआम मारपीट और अभद्रता इस बात का प्रमाण है कि वर्तमान सरकार के दावों के विपरीत जमीनी हालात चिंताजनक हैं। जब आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस करने लगें तो यह प्रशासनिक विफलता का संकेत है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, पूर्व मंत्री आबिद रजा ने पत्रकार वार्ता में घटना को बेहद अफसोसजनक बताते हुए कहा कि यह इंसानियत को कलंकित करने वाला कृत्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट करने के साथ-साथ आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया। इससे प्रतीत होता है कि उसे अपने कृत्य पर कोई शर्म नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबिद रजा ने सवाल उठाया कि जब यह मामला प्रदेश की मीडिया में सुर्खियों में है तो सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि इस पर चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति और चुनाव अपनी जगह हैं, लेकिन इंसानियत और मानवता के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष को एकजुट होना चाहिए। इस घटना ने जिले को प्रदेश स्तर पर शर्मसार किया है। जो लोग “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देते हैं, उन्हें सामने आकर स्पष्ट कहना चाहिए कि ऐसी घटनाएं सही हैं या गलत। वहीं पूर्व मंत्री ने एसएसपी को पत्र भेज, आरोपी पर एनएसए लगाने की मांग की।


ये हुई थी घटना
शुक्रवार को तीन लोग जकात मांगने के उद्देश्य से रुदायन पहुंचे थे। आरोप है कि मुस्लिम मोहल्ले का पता पूछने पर अक्षय नामक युवक ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी और तीनों को दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सांसद आदित्य यादव का ट्वीट

सांसद आदित्य यादव का ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed