{"_id":"6a53f2aa38dd40eb0a083c83","slug":"motorcyclist-dies-after-collision-while-on-his-way-to-sisters-house-badaun-news-c-123-1-sbly1035-168257-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बहन के घर जा रहे बाइक सवार की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बहन के घर जा रहे बाइक सवार की वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
केशव शर्मा की फाइल फोटो।
उझानी। हिमाचल प्रदेश से बाइक पर अपनी बहन के घर आ रहे युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त उघैती क्षेत्र के गांव दम्मीनगर निवासी केशव शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
हादसा कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-बिजनौर हाईवे स्थित बरामयखेड़ा के पास हुआ। दम्मीनगर निवासी केशव शर्मा (18) पुत्र संजीव कुमार हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नौकरी किया करते थे। बद्दी से ही वह बाइक से चले थे। उन्हें सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कठौली में अपनी बहन उपासना के घर जाना था। उनके घर पहुंचने से चंद किलोमीटर पहले ही बरायमयखेड़ा के पास किसी वाहन ने सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
लहूलुहान हालत में पुलिस कर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उनकी जेब में मोबाइल फोन भी निकला। उसमें नंबर देखने के बाद पुलिस कर्मियों ने कॉल की तो उनके नाम और पते की जानकारी मिल गई।
विज्ञापन
दम्मीनगर से उनके परिजन और कठौली निवासी रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने शव की शिनाख्त कर औपचारिकता पूरी की। बाद में पोस्टमॉर्टम कराके शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाया था। केशव अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। हादसे के बाद केशव के परिवार में कोहराम मच गया।
सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हादसे से जुड़े वाहन की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसका पता लगाकर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चार दिन पहले खरीदी थी बाइक
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नौकरी कर रहे केशव शर्मा ने चार दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि केशव ने कहा था कि वह बाइक लेकर सबसे पहले बहन उपासना के घर जाएगा। बहन से बाइक का पूजन कराके ही घर लौटेंगे। पुलिस कर्मियों समेत रिश्तेदारों को यह बताते हुए परिजन बिलखने लगे। बहन उपासना भी हादसे के बाद से बदहवास है।