{"_id":"69cd6c96372489d5e10832d4","slug":"motorcycle-collides-with-nilgai-one-dead-companion-in-critical-condition-badaun-news-c-123-1-bdn1010-160665-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नीलगाय से टकराई बाइक, एक की मौत, साथी युवक नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नीलगाय से टकराई बाइक, एक की मौत, साथी युवक नाजुक
विज्ञापन
उघैती क्षेत्र में नीलगाय से टकराए बाइक सवारों को इलाज के लिए ले जाते पुलिस कर्मी। संवाद
उघैती। थाना क्षेत्र में बदायूं-बिजनौर हाईवे पर गांव घनसौली के पास नीलगाय से टकराई बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। दूसरे गंभीर युवक की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताते हैं कि बाइक पर सवार दोनों लोगों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सुंदर नगर निवासी चीकू (30 साल) पुत्र पप्पू सिंह और ओमपाल (32 साल) पुत्र साधू सिंह किसी कार्य से बाइक से बिल्सी की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक उघैती थाना क्षेत्र के गांव घनसौली के पास पहुंची, अचानक एक नीलगाय खेतों से निकलकर सड़क पार करने लगी।
रफ्तार तेज होने के कारण युवक बाइक पर नियंत्रण खो बैठे। उनकी बाइक की सीधी टक्कर नीलगाय से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। आरोप है कि आधा घंटे बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को अपने वाहन से अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने ओमपाल को मृत घोषित कर दिया। दूसरे चीकू की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सुंदर नगर से दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।